Last Updated:
Jos Buttler on Vaibhav Sooryavanshi: जोस बटलर ने ‘द हंड्रेड’ में वेल्श फायर के खिलाफ नाबाद 51 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. वह 14,833 रनों के साथ टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कायरन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बटलर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए बड़ी भविष्यवाणी की. बटलर के अनुसार, भविष्य में उनका यह महारिकॉर्ड सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही तोड़ सकते हैं.
बटलर ने वैभव सूर्यवंशी के लिए की बड़ी भविष्यवाणी.
वेल्श फायर के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले से पहले जोस बटलर (Jos Buttler) को कायरन पोलार्ड के 14,803 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए महज 22 रनों की दरकार थी. दाहिने हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने मैदान पर उतरते ही शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. बटलर ने महज 20 गेंदों में नाबाद 51 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. इस आतिशी पारी के बदौलत बटलर के टी20 करियर में अब 522 मैचों में कुल 14,833 रन हो गए हैं. पोलार्ड का रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद अब वह दुनिया के सबसे सफल टी20 बल्लेबाज बन चुके हैं.
‘वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे मेरा रिकॉर्ड’
मैच के बाद जब बटलर से इस महान उपलब्धि के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘यह वाकई बहुत शानदार अहसास है कि आपके नाम टी20 में सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं. लेकिन रिकॉर्ड तो बनने ही टूटने के लिए हैं. एक दिन कोई न कोई इस आंकड़े को जरूर पार करेगा और मुझे लगता है कि उस खिलाड़ी का नाम शायद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) होगा.’ बटलर का यह बयान वैभव की प्रतिभा पर उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है. वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन चुके हैं. 15 वर्ष की बेहद कम उम्र में ही इस युवा बल्लेबाज ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
वैभव अब तक 40 टी20 मैचों में 1,670 रन बना चुके हैं. आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने 16 मैचों में 776 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी. यही वजह है कि बटलर जैसा महान बल्लेबाज इस भारतीय युवा में भविष्य का सबसे बड़ा स्टार देख रहा है.
12 फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेले हैं बटलर
35 वर्षीय जोस बटलर का टी20 करियर बेहद विस्तृत और उपलब्धियों से भरा रहा है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए 160 टी20 मुकाबलों में 4,212 रन बनाए हैं. इंग्लैंड के अलावा वह दुनिया भर की प्रतिष्ठित टी20 लीग्स का हिस्सा रहे हैं और कुल 12 अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
बटलर ने इंग्लैंड की डोमेस्टिक टी20 लीग ‘वाइटैलिटी ब्लास्ट’ में लंकाशायर और समरसेट के लिए खेला है. वहीं, ‘द हंड्रेड’ में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, दक्षिण अफ्रीका की SA20 में पार्ल रॉयल्स और डरबन्स सुपर जायंट्स, ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी थंडर, तथा बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में कमिला विक्टोरियंस के लिए अपनी उपयोगिता साबित की है. दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (IPL) में भी बटलर का दबदबा रहा है, जहां वे मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस जैसी शीर्ष फ्रेंचाइजियों के लिए खेल चुके हैं.
About the Author
कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



