Image Slider

होमखेलक्रिकेटगीली पिच, घंटों की मेहनत.. सावधान श्रीलंका, तुम्हारी बैंड बजाने आ गए हैं राहुल

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ वीडियो और तस्वीर शेयर किया है. इस वीडियो में वह श्रीलंकाई स्पिनरों से निपटने के लिए गीली मिट्टी की पिच पर प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं.

Zoom

गीली पिच पर केएल राहुल की प्रैक्टिस

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ रेड-बॉल क्रिकेट में दो मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया कोलंबो पहुंच गई है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. इस श्रीलंकाई दौरे पर टीम इंडिया के सामने खास तौर पर श्रीलंका के स्पिनर्स कड़ी चुनौती पेश करेंगे, लेकिन उनके लिए भारतीय खिलाड़ियों ने भी जबरदस्त तैयारी की है.

बता दें कि टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्हें नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए देखा जा सकता है, लेकिन उनकी प्रैक्टिस की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने गीली पिच पर बल्लेबाजी की. राहुल ने ऐसा श्रीलंका में स्पिनरों के खिलाफ टर्न और रुक कर आती गेंदों को ध्यान में रखकर किया. केएल राहुल का ये वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है.

भारत के सामने स्पिन बॉलिंग से निपटने की चुनौती

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ यह दो टेस्ट मैचों की सीरीज बहुत ही अहम है. टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखना है तो उसे हर हाल में श्रीलंका को 2-0 से हराना होगा, लेकिन शुभमन गिल एंड कंपनी के लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. श्रीलंका अपने घर में पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगी.

खास तौर पर यहां की स्पिन-फ्रेंडली पिच पर टीम इंडिया के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा होगी. यही कारण है कि भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर चार-चार नेट बॉलरों को अपने साथ लेकर गई है, जो बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजी का अभ्यास कराएंगे. ऐसे में देखना यह होगा कि भारतीय टीम श्रीलंकाई धरती पर किस तरह का प्रदर्शन करती है.

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम का शेड्यूल

पहला टेस्ट- 15 से 19 अगस्त

दूसरा टेस्ट- 23 से 27 अगस्त

उससे पहले दोनों टीमें 7 अगस्त से एक प्रैक्टिस मैच के लिए मैदान पर उतरेगी

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||