-गरीब का गृह प्रवेश’, ‘कब्जामुक्ति अभियान’ और ‘मिशन समर्थ’ से जरूरतमंदों को मिल रही मदद
-मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी: रविन्द्र कुमार माँदड़
-कांवड़ यात्रा में सहयोग की अपील, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम से लेकर सुरक्षा तक प्रशासन अलर्ट
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध और प्रभावी समाधान कराने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की कार्यशैली का असर अब आमजन के बीच भी दिखाई देने लगा है। मंगलवार को जनता दर्शन के दौरान अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों ने प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जा रहा है और संबंधित विभागों के माध्यम से प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया जा रहा है। इससे शासन और प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। जनता दर्शन के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं को कागजों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि उनका वास्तविक लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सेवा और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे शिवभक्तों की सुविधा का ध्यान रखते हुए प्रशासन के साथ मिलकर यात्रा को सफल बनाएं। प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर
जिलाधिकारी ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया आज जनजागरूकता के प्रभावी माध्यम हैं। इनके सहयोग से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और अभियानों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा रही है। इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक शत-प्रतिशत पहुंचाया जाए और पात्र लाभार्थियों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि जनपद में ‘गरीब का गृह प्रवेश ‘, ‘कब्जामुक्ति अभियान ‘, ‘मिशन समर्थ’ समेत विभिन्न विशेष अभियानों के माध्यम से जरूरतमंद, कमजोर, बेसहारा और वंचित वर्ग के लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
इन अभियानों का उद्देश्य केवल तत्काल राहत देना नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी, स्वाभिमानी और सक्षम बनाना भी है। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और मार्गदर्शन में जिला प्रशासन पीडि़तों को त्वरित न्याय दिलाने के साथ-साथ कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं और रोजगार के अवसरों से जोडऩे का कार्य कर रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि जरूरतमंद व्यक्ति को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध तरीके से सहायता उपलब्ध हो।
जनता दर्शन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम
जनता दर्शन में मौजूद लाभार्थियों ने जिलाधिकारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी अभियानों की सराहना की। लाभार्थियों का कहना था कि जनता दर्शन के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। शिकायतों को गंभीरता से सुना जाता है और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। लाभार्थियों ने कहा कि प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली और समस्याओं के समाधान को लेकर दिखाई जा रही तत्परता से लोगों में भरोसा बढ़ा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की सक्रियता के कारण पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण की दिशा में प्रभावी कार्यवाही हो रही है। प्रशासन की इस कार्यशैली से आमजन में यह विश्वास मजबूत हो रहा है कि उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है और शिकायतों पर केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर कार्रवाई भी की जा रही है।
कांवड़ यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने की अपील
जिलाधिकारी ने मीडिया के माध्यम से जनपदवासियों और शिवभक्तों से कांवड़ यात्रा को सफल, सुरक्षित और ऐतिहासिक बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और आमजन से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल कंट्रोल रूम से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर संबंधित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि शिवभक्तों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरी यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।
कांवड़ यात्रा से संबंधित किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम नंबर-:
मुख्य कंट्रोल रूम: 0120-2989508
मोदीनगर: 01232-299210
गंगनहर: 01232-299212
मेरठ तिराहा: 0120-2989507
दुधेश्वरनाथ मंदिर: 0120-2989506
टीलामोड़: 0120-2989509
पुलिस: 07017652500
एनडीआरएफ: 09412221035, 0120-2766618
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



