Image Slider


चंडीगढ़ की एक स्टूडेंट से उसके बॉयफ्रेंड के दोस्त ने लुधियाना के होटल में रेप किया। आरोपी ने उसे कहा कि उसके बॉयफ्रेंड के दूसरे लड़कियों से अवैध संबंध हैं, जिन्हें मिलाने के बहाने होटल बुलाया था। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। संबंध बनाकर उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। स्टूडेंट ने कहा कि वह रेप करने वाले को भाई मानती थी। जब रेप के बाद उसने पूछा कि ये क्या कर दिया तो उसने कहा कि बस हो गया। करीब 8 महीने से वह स्टूडेंट को ब्लैकमेल कर रहा था, जिसके बाद उसने बॉयफ्रेंड को पूरी बात बताई। स्टूडेंट ने अब हिम्मत जुटाई और चंडीगढ़ एसएसपी को इस मामले की शिकायत दी। चंडीगढ़ में स्टूडेंट की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर लुधियाना डिवीजन नंबर पांच में ट्रांसफर कर दी गई है। लुधियाना पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर स्टूडेंट का रेप करने की धाराओं के तहत मोगा के रहने वाले महक के खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता की जुबानी वारदात की सिलसिलेवार कहानी जानिए… आरोपी को जल्द करेंगे गिरफ्तार थाना डिवीजन नंबर-5 के जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ से इस मामले में जीरो एफआईआर प्राप्त हुई है। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||