Image Slider

Last Updated:

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने बीजेपी के गढ़ में जीत दर्ज की. जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने मनोज तिवारी के गाने पर जश्न मनाया. मध्य प्रदेश में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा जीती.

Zoom

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव नतीजों में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर की बल्ले बल्ले हो गई है. दरअसल उन्होंने बीजेपी का गढ़ माने जाने वाली सीट से भारी-भरकम वोटों से जीत दर्ज की है. जिसके बाद प्रशांत किशोर के चाहने वालों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. इस जलसे का एक वीडियो भी सामने आया, जहां पीके के समर्थक नेता और सिंगर मनोज तिवारी के गाने ‘रिंकिया के पापा’ गाने पर गर्दा उड़ा दिए हैं.

सोमवार को बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आए. बिहार में जहां प्रशांत किशोर ने बाजी मारी तो वही मध्य प्रदेश में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा ने जीत दर्ज की.

उपचुनाव में पीके ने कर दिया खेला
जैसे ही बिहार के बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर की जीत कंफर्म हुई तो जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. पार्टी के फाउंडर पीके ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट पर ये विजय हासिल की है. इस जीत के राजनीतिक रूप से कई मायने है.बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में प्रशांत किशोर ने उपचुनाव में सेंध लगा दी है.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||