Image Slider

Last Updated:

अमिताभ बच्चन के गाने ‘माय नेम इज एंथोनी गोंसाल्व्स’ का एक डायलॉग 1878 में ब्रिटेन के पीएम बेंजामिन डिजरायली के भाषण से मिलता है. ये किस्सा खुद बिग बी ने अपने एक व्लॉग में शेयर किया था. इतना ही नहीं, उन्होंने तो इसके पीछे के साइंस के बारे में भी बताया था.

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने दशकों के लंबे करियर में कई तरह की फिल्मों किया. इन फिल्मों की तरह उनके गीत भी खूब पॉपुलर हुए. जैसे एक गाना ह’माय नेम इज एंथोनी गोंसाल्व्स’. ये गाना उनकी सुपरहिट फिल्म का है जिसे लेकर खुद एक बार बिग बी ने रोचक जानकारी बताई थी.

साल 1977 में अमर अकबर एंथनी रिलीज हुई थी. जिसे कादर खान ने लिखा तो मनमोहन देसाई ने डायरेक्ट व प्रोड्यूस किया. अमर अकबर एंथनी में ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन, नीतू सिंह, परवीन बॉबी, शबाना आजमी, विनोद खन्ना से लेकर प्राण जैसे सितारे भी नजर आए.

फिल्म के लिए लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी ने म्यूजिक दिया था था और बोल लिखने वाले कोई और नहीं बल्कि आनंद बक्खी थे. वहीं फिल्म के ज्यादातर गाने किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने गाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘माय नेम इज एंथोनी गोंसाल्व्स’ गाने की बात करें तो इसे किशोर कुमार के साथ अमिताभ बच्चन ने भी गाया था. 5 मिनट 32 सेकंड के गाने को लेकर एक रोचक किस्सा ये भी है कि इस गाने के बोल का एक हिस्सा प्रधानमंत्री के भाषण से भी मिलता जुलता है.

जब आप ये गीत सुनेंगे तो नोटिस करेंगे कि अमिताभ बच्चन की जैसे ही एंट्री होती है. वह भारी-भरकम अंग्रेजी बोलने की कोशिश कर रहे होते हैं. जैसे ही सब उनकी बात सुनते हैं तो सब के मुंह से एक ही बात निकलती है… क्या? क्योंकि वह वास्तव में गलत अंग्रेजी बोल रहे होते हैं.

You see, the whole country of the system is juxtapositioned by the hemoglobin in the atmosphere because you are a sophisticated rhetorician intoxicated by the exuberance of your own verbosity. ये वाक्य वह गाने की शुरुआत में कहते हैं. इसे बोलने के लिए अमिताभ बच्चन ने मनमोहन देसाई से परमिशन मांगी थी कि उन्हें ऐसा कहने दें. मकसद सिर्फ इतना था कि एंथनी ऐसा लगे जैसे वह बहुत अच्छी अंग्रेज़ी बोल रहा है, जबकि वास्तव में उसे अंग्रेजी ठीक से नहीं आती.

मगर बाद में अमिताभ बच्चन को पता चला, वह जो अंजाने में कुछ भी बोल गए थे, उसकी लिखित व्याख्या मौजूद है. बिग बी ने अपने व्लॉग में बताया था कि ” ये जब मेरी टीम ने ढूंढा तो मैं भी शॉक्ड रह गया. यह डायलॉग लगभग 1878 में ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री बेंजामिन डिजरायली के संसद में दिए गए एक भाषण से मिलता-जुलता है. बस अंतर ये था कि पीएम की स्पीच में ‘intoxicated’ की जगह ‘inebriated’ शब्द इस्तेमाल हुआ था.”

अमिताभ बच्चन ने इस गाने का एक वैज्ञानिक कनेक्शन भी बताया था. कैसे कुछ समय पहले अमेरिका में अंतरिक्ष अनुसंधान कर रहे एक भारतीय वैज्ञानिक का व्हाट्सऐप मैसेज आया था. जहां उन्होंने बिग बी को बताया कि गाने के डायलॉग में जो ‘haemoglobin in the atmosphere’ वर्ड का इस्तेमाल हुआ है उसका वैज्ञानिक फैक्ट भी है. ये सिर्फ मजाकिया शब्द नहीं है. बिग बी इस बात को जानकर भी हैरान थे कि जब फिल्म की शूटिंग हो रही थी तो उन्होंने बस मजाकिया अंदाज में ये शब्द बना-बनाकर बोल दिए थे. उनका कोई खास मतलब नहीं था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||