Last Updated:
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर मोइन अली का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी नहीं, बल्कि आईपीएल गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा दुनिया में सबसे बेहतर क्रिकेट की समझ रखते हैं. मोइन अली लंबे समय तक आईपीएल में धोनी की कप्तानी में खेले और भारत के इस पूर्व दिग्गज को सबसे चतुर खिलाड़ी माना जाता है, लेकिन मोइन को ऐसा नहीं लगता है.
धोनी की कप्तानी में सीएसके के लिए खेल चुके हैं मोइन अली
बियर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट में बात करते हुए मोइन अली ने आशीष नेहरा को लेकर कहा कि वो क्रिकेट की सबसे तेज समझ रखने वाले इंसान हैं, जिनके साथ उन्होंने काम किया है. बता दें कि मोइन अली 2018 और 2019 के आईपीएल सीजन के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में नेहरा के साथ समय बिताया.
धोनी से भी तेज है नेहरा का दिमाग
नेहरा को लेकर मोइन अली ने कहा, “मेरा मानना है कि नेहरा के पास सबसे शानदार क्रिकेट ब्रेन है और वह खेल की लगभग हर स्थिति को समझता हैं. उनके पास हर स्थिति के लिए कोई समाधान या थ्योरी होता है.” आशीष नेहरा फिलहाल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कोच हैं. नेहरा के कोचिंग में भी गुजरात ने आईपीएल में आईपीएल डेब्यू के पहले ही सीजन में खिताबी जीत हासिल कर सनसनी मचा दी थी.
उन्होंने आगे कहा, “उनके पास हर बात के पीछे एक सोच होती है और उस सोच के पीछे या तो डेटा होता है या कोई प्रमाण. जैसे कि यह पहले हो चुका है और तब यह हुआ था, इसलिए अब यह हो सकता है. इसलिए मैं जिस व्यक्ति का नाम लेने जा रहा हूं, वह आशीष नेहरा हैं. वह गुजरात के कोच हैं. मैं आरसीबी में दो साल उनके साथ रहा हूं. जब क्रिकेट ब्रेन की बात आती है तो इस इंसान को पता होता है कि वह किस बारे में बात कर रहा है. उन्हें पता है कि टीम का माहौल कैसे तैयार किया जाता है, लोगों, खिलाड़ियों और कोचों के साथ कैसे तालमेल बैठाया जाता है. अद्भुत, बेहद अद्भुत क्रिकेट ब्रेन.”
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



