Image Slider

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma

Updated Sat, 01 Aug 2026 05:00 AM IST

गुरुग्राम और जयपुर के बीच यात्रा करने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए आज यानी 1 अगस्त से एक बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। अब राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) के इस पूरे कॉरिडोर पर किसी भी टोल प्लाजा पर रुककर टोल शुल्क चुकाने की जरूरत नहीं होगी। जानें पूरी डिटेल्स।


Gurugram Jaipur Expressway
– फोटो : Amar Ujala



विस्तार

नेशनल हाईवे 48 (NH-48) के गुरुग्राम-जयपुर कॉरिडोर पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए आज यानी 1 अगस्त से एक बड़ा और राहत भरा बदलाव लागू होने जा रहा है। इस पूरे रूट पर अब यूजर फीस यानी टोल टैक्स चुकाने के लिए गाड़ियों को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा। क्योंकि यह पूरा कॉरिडोर अब बैरियर-मुक्त टोल संग्रह प्रणाली में बदलने जा रहा है।


यह ऐतिहासिक बदलाव राजस्थान स्थित शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम के सक्रिय होने के साथ संभव हुआ है। इसके लागू होते ही 270 किलोमीटर लंबे गुरुग्राम-जयपुर कॉरिडोर पर स्थित सभी टोल प्लाजा पूरी तरह डिजिटल और बैरियर-फ्री तकनीक से लैस हो गए हैं। 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||