डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और उनकी टीम के दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था. मगर पुलिस को जांच के दौरान कोई सबूत नहीं मिला, इसलिए उन्होंने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्णय किया है. शिकायतकर्ता प्रतीक राज माथुर का आरोप है कि संजय लीला भंसाली की टीम ने काम निकलवाने के बाद उन्हें फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से बाहर कर दिया. उन्होंने जब बकाया पैसा मांगा, तो उन्हें धमकी दी गई. मगर संजय भंसाली और उनकी टीम ने तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.
फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से जुड़ा है केस
नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली पर पिछले साल धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था. उसमें उनकी प्रोडक्शन टीम के दो मेंबर के नाम भी शामिल थे. अब राजस्थान पुलिस ने मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने का फैसला किया है. यह केस रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से जुड़ा था, जिसे रद्द करने के लिए याचिका दायर की गई थी. पुलिस को जांच में पर्याप्त सबूत नहीं मिले, इसलिए उन्होंने अदालत के सामने नेगेटिव फाइनल रिपोर्ट दाखिल करने का प्रस्ताव दिया है.नेगेटिव फाइनल रिपोर्ट दाखिल करने का मतलब है कि जांच एजेंसी को आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं.
अब ट्रायल कोर्ट केस पर विचार करेगा कि पुलिस की रिपोर्ट को स्वीकार किया जाए या नहीं. ‘बार एंड बेंच’ की रिपोर्ट के अनुसार, हाईकोर्ट ने संजय लीला भंसाली, प्रोडक्शन मैनेजर उत्कर्ष बाली और अरविंदर गिल की याचिका पर आगे कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है. बेंच ने याचिका पर कहा, ‘इस कोर्ट ने मामले पर विचार किया है और इसे देखते हुए, इस मामले में दखल देने का कोई इरादा नहीं है.’
प्रतीक राज माथुर ने दर्ज कराई थी एफआईआर
हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को सही समय पर सक्षम अदालत के सामने अपनी सभी दलीलें रखने की छूट दी. गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली समेत 2 अन्य के खिलाफ 1 सितंबर 2025 को बीकानेर के बिछवाल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई थी. इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 61(2), 352 और 351(2) के तहत धोखाधड़ी, साजिश, जानबूझकर अपमान और आपराधिक धमकी के आरोप लगाए गए थे. यह शिकायत प्रतीक राज माथुर ने दर्ज कराई थी, जो एक फिल्म प्रोडक्शन और हॉस्पिटैलिटी कंपनी के फाउंडर हैं और लाइन-प्रोडक्शन सेवाएं देते हैं.
संजय के मैनेजर पर धोखा देने का आरोप
प्रतीक राज माथुर ने मैनेजर उत्कर्ष बाली पर आरोप लगाया कि उन्होंने नवंबर 2024 में उनसे संपर्क किया और कहा कि उन्हें ‘लव एंड वॉर’ फिल्म के लिए लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर काम पर रखा जाएगा. उन्हें प्रोडक्शन टीम के राजस्थान ट्रिप के लिए सिक्योरिटी और लॉजिस्टिक्स से जुड़े इंतजाम करने को कहा गया था. प्रतीक राज माथुर का दावा है कि जब उन्होंने इंतजाम करना शुरू किया और खर्च किए. उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में किसी और व्यक्ति को लाइन प्रोड्यूसर नियुक्त कर दिया गया.
प्रतीक राज माथुर ने धमकी देने का लगाया था आरोप
प्रतीक राज माथुर ने प्रोडक्शन टीम के मेंबर्स पर आरोप भी लगाया कि जब उन्होंने अपने बकाया पैसे मांगे, तो उन्हें धमकी दी गई, जबकि संजय लीला भंसाली और अन्य लोगों ने इन आरोपों से इनकार किया. उन्होंने कहा कि प्रतीक राज माथुर के साथ बातचीत शुरुआती और संभावनाओं को टटोलने के लेवल पर थी. याचिकाकर्ताओं ने माथुर के लगभग 2 लाख रुपये के खर्च के दावे पर भी सवाल उठाए और तर्क दिया कि यह कथित खर्च उनकी मंजूरी के बिना किया गया था. उन्होंने विवाद को कमर्शियल लेवल का बताया गया.
About the Author
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



