Image Slider

Last Updated:

Hyderabad News : तेलंगाना के नाम्पल्ली गुट्टा पहाड़ी पर भारतीय वायुसेना का सेवामुक्त लड़ाकू विमान लाया गया है. यह पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए नया अट्रैक्शन का सेंटर बन रहा है. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य यहां आने वाले लोगों, खासकर बच्चों और युवाओं को भारतीय वायुसेना की ताकत और विमानन तकनीक से परिचित कराना है.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद. तेलंगाना के राजन्ना सिर्सिला जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वेमुलावाड़ा के पास नाम्पल्ली गुट्टा पहाड़ी इन दिनों पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन रही है. श्री राजा राजेश्वर स्वामी मंदिर से जुड़ी इस ऐतिहासिक पहाड़ी पर भारतीय वायुसेना का एक सेवामुक्त विशाल लड़ाकू विमान स्थापित किया जा रहा है. विमान के यहां पहुंचते ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच इसे देखने का उत्साह काफी बढ़ गया है.

प्रशासन नाम्पल्ली गुट्टा पहाड़ी को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है. इसी योजना के तहत भारतीय वायुसेना से सेवामुक्त किए गए इस लड़ाकू विमान को यहां लाया गया है. फिलहाल पहाड़ी के शीर्ष पर खुले मैदान में विमान को जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है. यहां पहुंचने पर साफ देखा जा सकता है कि भारी मशीनों की मदद से इसके पंखों और अन्य हिस्सों को एक-एक कर जोड़ा जा रहा है.

बच्चों और युवाओं को मिलेगी नई जानकारी
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य यहां आने वाले लोगों, खासकर बच्चों और युवाओं को भारतीय वायुसेना की ताकत और विमानन तकनीक से परिचित कराना है. विमान को एक ऊंचे चबूतरे पर स्थापित किया जा रहा है, ताकि पहाड़ी पर पहुंचते ही यह दूर से लोगों का ध्यान आकर्षित कर सके.

पहले से मशहूर है नाम्पल्ली गुट्ट
नाम्पल्ली गुट्टा पहाड़ी पहले से ही अपनी प्राकृतिक सुंदरता और यहां बने पांच फनों वाले विशाल नाग की अनूठी मंदिर संरचना के लिए जानी जाती है. अब इस धार्मिक और प्राकृतिक वातावरण के बीच देश की सुरक्षा के प्रतीक इस लड़ाकू विमान की मौजूदगी ने इस स्थान का आकर्षण और बढ़ा दिया है.

पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
स्थानीय प्रशासन का मानना है कि लड़ाकू विमान की स्थापना का काम पूरा होने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा. वेमुलावाड़ा आने वाले श्रद्धालु अब सिर्फ मंदिर दर्शन तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि नाम्पल्ली गुट्टा पहुंचकर इस विमान को भी करीब से देख सकेंगे. अभी से ही इसे देखने के लिए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ पहुंचने लगी है. इससे स्थानीय पर्यटन के साथ रोजगार के अवसर बढ़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है.

About the Author

authorimg

आनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||