Meerut Drone News: उत्तर प्रदेश के परतापुर थाना क्षेत्र (काजमाबाद गून) में एक 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के अपहरण का खौफनाक मामला सामने आया है. एक युवक ने मदद मांगने के बहाने 9वीं की छात्रा को गन्ने के खेत में खींच लिया और दो घंटे तक बंधक बनाए रखा. घटना की भनक लगते ही पुलिस और ग्रामीणों ने खेतों की घेराबंदी कर ली और ड्रोन से तलाश शुरू की. भारी भीड़ और पुलिस का खौफ देखकर आरोपित दरिंदा खुद छात्रा के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा और उसे छोड़कर भाग निकला. पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है.
मेरठ में 14 साल की बच्ची को किडनैप कर गन्ने के खेल में बंधक बनाने वाला हाथ-पैर जोड़कर हुआ फरार. (सांकेतिक फोटो)
जानकारी के अनुसार, काजमाबाद गून निवासी एक अनुसूचित जाति की छात्रा मोहिउद्दीनपुर-गेझा मार्ग स्थित जनता इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ती है. गुरुवार सुबह करीब नौ बजे वह अपनी साइकिल से स्कूल जा रही थी. स्कूल से कुछ दूरी पर गांव का ही रहने वाला युवक ‘गौरव’ खेत में चारा काट रहा था. उसने सड़क पर आकर छात्रा से चारे की गठरी उठवाने में मदद मांगी. जैसे ही छात्रा साइकिल और बैग छोड़कर मदद के लिए खेत में गई, आरोपित गौरव ने उसका मुंह दबा लिया और उसे खींचकर गन्ने के घने खेत में ले गया.
सहेलियों ने दी खबर, ड्रोन से शुरू हुई तलाश
छात्रा के पीछे चल रही उसकी सहेलियों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षकों को उसकी साइकिल और बैग पड़े होने की जानकारी दी. खबर फैलते ही कई शिक्षक और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. घटना की गंभीरता को देखते हुए तीन थानों की पुलिस और एसपी सिटी विनायक भोसले भी तुरंत पहुंच गए. पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर गन्ने के खेतों की घेराबंदी कर दी और एसपी सिटी के निर्देश पर आसमान में ड्रोन उड़ाकर कांबिंग (सर्च ऑपरेशन) शुरू की गई.
डर से कांपने लगा आरोपित, जोड़े हाथ
खेत के अंदर आरोपित करीब दो घंटे तक छात्रा को एक खेत से दूसरे खेत में खींचता रहा. छात्रा ने बताया कि आरोपित ने एक हाथ से उसके दोनों हाथ पकड़ रखे थे और दूसरे से मुंह दबा रखा था, इसलिए वह शोर नहीं मचा पाई. उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी.
हालांकि, जब आरोपित ने बाहर पुलिस और सैकड़ों ग्रामीणों की कांबिंग की आवाजें सुनीं, तो उसके हाथ-पांव फूल गए. वह इतना डर गया कि लगभग एक घंटे बाद उसने खुद छात्रा के सामने हाथ जोड़ लिए और मदद की गुहार लगाने लगा. उसने छात्रा से कहा कि यदि शोर मचाया तो भीड़ उसे (आरोपित को) जिंदा नहीं छोड़ेगी. यह कहकर वह छात्रा को खेत से बाहर छोड़कर खुद अंदर की तरफ भाग गया.
कराटे सीखकर आत्मनिर्भर बनूंगी
करीब 11 बजे कीचड़ में सनी छात्रा खुद ही खेत से बाहर निकल आई, जिसके बाद पुलिस और स्वजनों ने राहत की सांस ली. पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिए. उसने एसपी सिटी को बताया कि वह अब कराटे सीखकर आत्मनिर्भर बनेगी. उसका कहना था कि अगर उसे पहले से कराटे आते, तो वह आरोपित को उसी गन्ने के खेत में परास्त कर देती.
About the Author
सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



