Image Slider

Last Updated:

Ballia News: बलिया के जीरा बस्ती में जर्जर बिजली के तार हादसे को दावत दे रहे हैं. सिर्फ जीरा बस्ती ही नहीं, इससे सटे छोड़हर गांव की बात करें तो यहां जमीन के बेहद करीब झूल रहे हाईटेंशन तार हर पल बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं.

बलिया: जनपद में बिजली विभाग की लापरवाही पर हमेशा से ही सवाल उठते आ रहे हैं. आपको बताते चलें कि जीरा बस्ती में करंट लगने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत का जख्म अभी भरा भी नहीं था कि बांसडीह रोड में पिता-पुत्र की जान भी बिजली व्यवस्था की कथित लापरवाही की भेंट चढ़ गई. दोनों मामलों में बिजली विभाग पर कार्रवाई भी हुआ यानी कि बिजली विभाग गलत था. उसके बाद भी कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है. बात करें जीरा बस्ती से सटे छोड़हर गांव की, तो यहां जमीन के बेहद करीब झूल रहे हाईटेंशन तार हर पल बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं.

बिजली विभाग किसी और मौत का इंतजार कर रहा है या अब व्यवस्था सचमुच बदलने वाली है? फिलहाल तो सच्चाई यही है कि स्थिति बहुत ही खराब है. बलिया में बिजली विभाग एक अलग ही तबाही मचाया हुआ है. इस गांव में तमाम पशु करंट की चपेट में आने से मर गए हैं. तमाम शिकायतों के बावजूद भी बिजली विभाग के ऊपर कोई प्रभाव न पड़ना बहुत कुछ बयां कर रहा है.

हादसे को दावत दे रहे जर्जर तार
अजीत यादव ने कहा कि एक दो दिन नहीं, बल्कि लगभग 5 सालों से यह जर्जर तार बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि बलिया का बिजली विभाग पूरी तरह से मूकदर्शक बना हुआ है. तार टूटने के बाद बिजली विभाग को फोन करते-करते लोग थक जाते हैं, लेकिन विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंगती है. इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन जनता के साथ तमाम गाय, भैंस और बकरियां आती जाती हैं. कुछ दिन पहले लगभग तीन गाय-भैंस करंट की चपेट में आने से मर गई थीं.

यहां के निवासी विपुल चौबे ने कहा कि यह ग्राम सभा का मुख्य रास्ता है. यहां जर्जर तारों का जखीरा सालों से देखने को मिल रहा है. हाई टेंशन तार सड़े और गले बांसों से सहारे चल रहा है, जो कहीं ना कहीं बिजली विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार का भी पोल खोल रहा है. नीचे से लेकर ऊपर तक के सभी अधिकारियों को एप्लीकेशन दिया गया है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर धरातल पर कुछ नहीं हुआ है.

टूटकर गिर रहे तार, हादसे का खतरा
उन्होंने कहा कि इस गांव की आबादी 3500 के आसपास है. अभी कल की बात करें, तो करंट की चपेट में आने से एक गाय मर गई है. इसी तरह यह 11000 वोल्टेज का हाई टेंशन तार ठीक प्राथमिक पाठशाला के यहां टूटकर अभी भी गिरा हुआ है. संजोग था जब तार गिरा तो स्कूल की छुट्टी नहीं हुई थी, नवरन बच्चों के साथ बड़ी दुर्घटना हो जाती. एक बार जेई को फोन किया गया, तो उन्होंने नजरअंदाज कर दिया, फिर दोबारा ट्राई करने पर बिजली का संचालन बंद हुआ था. हालांकि, हर समय बिजली विभाग के खिलाफ जनता प्रदर्शन भी करती रहती है, लेकिन बिजली विभाग वालों पर कोई असर नहीं है. लगातार बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों की जान जा रही है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||