Image Slider

होमताजा खबरदेशअमित शाह के नाम का पोस्‍टर और चढ़ावा चोरी पर ड्रामा, राहुल चाहते क्‍या हैं?

Last Updated:

Parliament News: इस समय संसद का मानसून सत्र चल रहा है. सत्‍ता पक्ष और विपक्ष कई मुद्दों को लेकर आमने-सामने है. जिन मामलों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है, उनमें अयोध्‍या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला भी एक है.

अमित शाह के नाम का पोस्‍टर और चढ़ावा चोरी पर ड्रामा, राहुल चाहते क्‍या हैं?Zoom

सांसद पप्‍पू यादव ने शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को संसद परिसर में चढ़ावा चोरी पर अपने अंदाज में विरोध-प्रदर्शन किया.

Parliament News: संसद के मानसून सत्र में माहौल कुछ गरम है. सेशन के शुरू होने पर NEET-UG पेपर लीक और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का मुद्दा छाया रहा. अब जब संसद ने एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक को पारित कर दिया है तो विपक्ष का मुद्दा बदल गया है. अब विपक्षी दलों के सदस्‍य अयोध्‍या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर आक्रामक हो गए हैं. इसका असर शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को संसद परिसर में देखने को मिला. सांसद पप्‍पू यादव ने पुजारी का वेष धारण कर दानपात्र लेकर सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन किया. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पप्पू यादव को दान को भी दिया, जिसे वे अपनी जेब में रखते नजर आए. संसद परिसर में जब यह प्रदर्शन चल रहा था तो अन्‍य विपक्षी सांसद ‘अमित शाह संसद से गायब क्‍यों’ के पोस्‍टर लिए खड़े थे. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का देश के गृह मंत्री अमित शाह से क्‍या कनेक्‍शन यह समझना कठिन है. इसके साथ ही यह समझना भी कठिन है कि इस तरह की राजनीति के जरिये राहुल गांधी क्‍या हासिल करना चाहते हैं?

पार्लियामेंट परिसर में शुक्रवार को विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान एक अलग ही दृश्य देखने को मिला, जब सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में नजर आए. इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतीकात्मक रूप से दानपात्र में चंदा डाला, जबकि प्रदर्शन के दौरान ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया गया जिसमें पुजारी बने पप्पू यादव उस चंदे को अपनी जेब में रखने का प्रयास करते दिखाई दिए. विपक्ष ने इस प्रदर्शन के जरिए कथित चंदा चोरी के मुद्दे को उठाने की कोशिश की. उधर, संसद में विपक्ष के प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी. बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे हैं और लगातार अपना मुद्दा बदलते हुए अब गृह मंत्री पर हमला बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक भी संबंधित विधेयक की सराहना कर चुके हैं तथा जिन मांगों को लेकर आंदोलन हुआ था, उन पर भी सरकार और राज्य सरकारों ने सकारात्मक कदम उठाए हैं, इसके बावजूद विपक्ष सदन नहीं चलने दे रहा है. भाजपा के एक अन्‍य सांसद बृजलाल ने पप्पू यादव के प्रदर्शन को नौटंकी करार देते हुए कहा कि संसद की गरिमा के अनुरूप परिधान पहनना चाहिए.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||