Image Slider

Last Updated:

Actresses Injured While Shooting : विजय देवरकोंडा से शादी के बाद रश्मिका मंदाना ने फिल्म ‘माइसा’ की शूटिंग शुरू कर दी थी. हालांकि, उन्हें अब गंभीर चोट के बाद छह हफ्ते बेड रेस्ट में रहने की सलाह दी गई है. रश्मिका मंदाना को गहरी चोट आई है, मगर शूटिंग के बीच घायल होने वाली वे पहली हीरोइन नहीं हैं. जैकलीन फर्नांडिस, परिणीति चोपड़ा और कंगना रनौत भी सेट पर घायल हो चुकी हैं. एक हीरोइन को तो उनके को-स्टार ने जान पर खेलकर बचाया था.

नई दिल्ली: फिल्म की शूटिंग के दौरान रश्मिका मंदाना को कूल्हे पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों ने छह हफ्ते बेड रेस्ट की सलाह दी. रश्मिका मंदाना से पहले भी कई हीरोइनें शूट के वक्त घायल हुई हैं. कुछ हीरोइनों ने चोट के बावजूद शूटिंग रोकी नहीं. जब जैकलीन फर्नांडिस को आंख में चोट लगी थी, तब उन्होंने चश्मा पहनकर एक्शन सीन शूट किया था. जबकि परिणीति चोपड़ा ने चोट के बाद फिजियोथेरेपी करवाई थी. (फोटो साभार: Instagram@shraddhakapoor/rashmika_mandanna)

रश्मिका मंदाना फिल्म की शूटिंग के बीच घायल हुईं. वे जब ‘राणाबाली’ या फिर ‘माइसा’ की शूटिंग कर रही थीं, तब उन्हें चोट लगी. डॉक्टरों ने चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें छह हफ्तों के लिए बेड रेस्ट की सलाह दी है.

रश्मिका मंदाना की चोट की गंभीरता से डॉक्टर भी हैरान थे, क्योंकि इस तरह की चोट अक्सर खिलाड़ियों को लगती है. यह एक्टर के मामले में एक दुर्लभ मामला है. एक्ट्रेस की सेहत में सुधार हो रहा है, हालांकि उन्हें काम पर वापस लौटने में डेढ़-दो महीने लग जाएंगे. उन्हें 6 हफ्ते के आराम के बाद खास देखरेख में रखा जाएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कंगना रनौत जब अपनी फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ की शूटिंग कर रही थीं, तब शूट के वक्त भारी मगर नकली तलवार उनके सिर पर लग गई थी, जिससे उन्हें गहरी चोट लगी थी. उन्होंने फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का रोल निभाया था.

दिव्या खोसला भी अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं. वे लोहे की ग्रिल से इतनी जोर से टकराई थीं कि उनका गाल बुरी तरह छिल गया था. हालांकि, उन्होंने शूटिंग जारी रखी. उन्होंने अपनी चोट की तस्वीर तब इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. उन्हें एक एक्शन सीक्वेंस को शूट करते वक्त चोट आई थी.

जैकलीन फर्नांडिस को फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग के दौरान आंख में चोट आई थी. वे जब जबरदस्त एक्शन सीन शूट कर रही थीं, तब उन्हें चोट लगी थी. हालांकि, उन्होंने चोट की वजह से शूटिंग रोकना मुनासिब नहीं समझा. उन्होंने फिर चश्मा पहनकर एक्शन सीन शूट किया था.

श्रद्धा कपूर जब बायोपिक फिल्म ‘ईथा’ का लावणी डांस सीक्वेंस कर रही थीं, तब उनके बाएं पैर का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया था, जिसकी वजह से शूटिंग दो हफ्ते तक रुकी रही थी.

नरगिस दत्त फिल्म ‘मदर इंडिया’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं. शूटिंग के दौरान आग के बेकाबू होने से एक्ट्रेस का शरीर झुलस गया था. सुनील दत्त ने उस मुश्किल घड़ी में आग में कूदकर उन्हें बचाया था. एक्ट्रेस को कम चोट आई थी, जबकि सनील दत्त बुरी तरह जल गए थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था.

परिणीति चोपड़ा जब बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ की शूटिंग कर रही थीं, तब उनकी गर्दन और शरीर को नुकसान पहुंचा था. वे किरदार में ढलने के लिए काफी ट्रेनिंग कर रही थीं, जिसकी वजह से उन्हें ये चोटें आईं. उन्हें काफी फिजियोथेरेपी करवानी पड़ी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||