Shweta Tiwari Cryptic Post: पूर्व पति राजा चौधरी के हालिया आरोपों के बाद एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. हालांकि, उन्होंने किसी भी आरोप पर सीधे रिएक्शन दिया है. लेकिन उनके पोस्ट को देख फैंस मान रहे हैं कि वो एक तीर से दो निशाने लगाने की कोशिश कर रही हैं.
नई दिल्ली. टीवी जगत की हुस्नपरी श्वेता तिवारी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ और एक्स पति राजा चौधरी के बयानों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में राजा चौधरी ने श्वेता के खिलाफ कई हैरान करने वाले और सनसनीखेज दावे किए हैं. राजा ने अपने ऊपर लगे घरेलू हिंसा के आरोपों को खारिज करने के साथ-साथ श्वेता पर उनके सह-कलाकार सीजेन खान के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में रहने का आरोप भी लगाया है. तलाक के सालों बाद राजा के इन दावों ने सभी को हैरान किया. इन आरोपों के बाद श्वेता तिवारी ने पहली बार पोस्ट किया.
राजा चौधरी के इंटरव्यू वायरल होने के बाद फैंस इस इंतजार में थे कि श्वेता या उनकी बेटी पलक तिवारी इन आरोपों पर कोई रिएक्शन देंगी या नहीं. अब श्वेता ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट शेयर किया, लेकिन इसमें उन्होंने राजा चौधरी के किसी भी दावे पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. फोटो साभार-@shweta.tiwari/Instagram
श्वेता तिवारी ने सीधे तौर पर इन आरोपों का जवाब न देते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी रियलिटी शो की घोषणा से जुड़ी पहली पोस्ट साझा की. श्वेता अपने नए शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ से रियलिटी टीवी पर वापसी कर रही हैं. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में एक क्रिप्टिक कैप्शन लिखा- ‘इस बार असली कसौटी यह जानना है कि किस पर भरोसा किया जाए.’
Add News18 as
Preferred Source on Google
श्वेता की इस पोस्ट पर फैंस खूब कॉमेंट कर रहे हैं. कुछ उन्हें नए शो के लिए बधाई दे रहे हैं. तो कुछ प्यार लुटा रहे हैं. कुछ ऐसे भी हैं, जो इसे राजा चौधरी के लिए तंज मान रहे हैं. फोटो साभार-@shweta.tiwari/Instagram
दरअसल, हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में राजा चौधरी ने कई ऐसे दावे किए, जिन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. उन्होंने श्वेता तिवारी द्वारा पहले लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों को सिरे से खारिज किया. राजा का कहना था कि उन्होंने कभी श्वेता पर हाथ नहीं उठाया. उनके मुताबिक, गुस्से में उन्होंने घर का सामान जरूर तोड़ा होगा, लेकिन श्वेता के साथ मारपीट नहीं की.
इसी इंटरव्यू में राजा चौधरी ने यह भी दावा किया कि श्वेता तिवारी का अपने ‘कसौटी जिंदगी की’ के सह-कलाकार सीजेन खान के साथ कथित अफेयर था. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों रिश्ते में थे और इस बात की जानकारी उन्हें बाद में मिली. हालांकि, इन आरोपों पर श्वेता तिवारी या सीजेन खान की ओर से कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है.
राजा चौधरी ने अपनी बेटी पलक तिवारी को लेकर भी सीलों पुराने विवाद पर सफाई दी. उन्होंने उस दावे को भी गलत बताया, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने तलाक के दौरान बेटी की कस्टडी की जगह 93 लाख रुपये का फ्लैट चुना था. राजा का कहना है कि अदालत ने उन्हें पलक से मिलने का अधिकार दिया था, लेकिन उन्हें कभी मिलने नहीं दिया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने कई संपत्तियों पर अपने अधिकार छोड़ दिए थे, इसलिए सिर्फ फ्लैट को लेकर कहानी पेश करना सही नहीं है. फोटो साभार-@shweta.tiwari/Instagram
वहीं, दूसरी तरफ श्वेता तिवारी फिलहाल अपने नए शो ‘Traitors 2’ की तैयारियों में बिजी हैं. इस शो के जरिए वह लंबे समय बाद रियलिटी टीवी में वापसी कर रही हैं. शो में उनके साथ मुनव्वर फारूकी, रिया चक्रवर्ती, दलिप ताहिल, पारुल गुलाटी, इक्का और कई अन्य सितारे नजर आने वाले हैं. फोटो साभार-@shweta.tiwari/Instagram
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने साल 1998 में शादी की थी. करीब नौ साल बाद 2007 में दोनों का तलाक हो गया. उस समय श्वेता ने घरेलू हिंसा और राजा की शराब की लत को अलग होने की वजह बताया था. फिलहाल उनकी बेटी पलक तिवारी अपनी मां श्वेता के साथ रहती हैं. फोटो साभार-@shweta.tiwari/Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



