Image Slider

Last Updated:

Pakistan Impressed With Ramayana Trailer: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर 30 जुलाई 2026 को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:15 बजे रिलीज किया गया. यह ट्रेलर भारत ही नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. पाकिस्तानी यूट्यूबर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और फिल्म क्रिटिक्स ने इस ट्रेलर के VFX, रणबीर कपूर और यश की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है और फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

Zoom

‘रामायण’ फिल्म के ट्रेलर को पाकिस्तानी भी पसंद कर रहे हैं.

नई दिल्ली. हिट डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. सिर्फ भारत में दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी फिल्म के ट्रेलर को पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं. कई पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर्स और फिल्म समीक्षकों ने ट्रेलर की भव्यता, विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और स्टारकास्ट की खुलकर तारीफ की है.

‘रामायण’ के मुरीद हुए पाकिस्तानी

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा- ‘इस फिल्म का भारी-भरकम बजट इसके ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है. हॉलीवुड के साथ मिलकर जिस स्तर के विजुअल इफेक्ट्स तैयार किए गए हैं, वह काबिले तारीफ हैं. एक पाकिस्तानी होने के नाते मैं यह ट्रेलर देखकर बेहद एक्साइटेड हो गया हूं.’

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||