Image Slider

Last Updated:

फिल्म ‘रामायण’ के ऑफिशियल ट्रेलर में लंकापति रावण के रूप में यश की दमदार झलक सामने आ गई है. ट्रेलर में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ यश के इस खौफनाक अवतार को देख फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. इस बीच ‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी ने भी ट्रेलर की तारीफों के पुल बांधे हैं. यश के परफॉर्मेंस पर गदगद होते हुए ऋषभ ने कहा कि इस आइकॉनिक किरदार के साथ यश के अलावा कोई और न्याय नहीं कर पाता.

ख़बरें फटाफट

Zoom

यश की दमदार परफॉर्मेंस देखकर फूले नहीं समा रहे ऋषभ शेट्टी.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी अपकमिंग ‘रामायण’ का ऑफिशियल ट्रेलर गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त के पावन समय पर रिलीज कर दिया गया. ट्रेलर आते ही इंटरनेट पर छा गया है, जिसमें पहली बार पर्दे पर भगवान श्रीराम के रूप में रणबीर कपूर और लंकापति रावण के अवतार में रॉकिंग स्टार यश की झलक देखने को मिली है. खास बात है कि ट्रेलर में रणबीर कपूर से ज्यादा यश अपने रावण वाले किरदार को लेकर तारीफें बटोर रहे हैं.

‘रामायण’ के ट्रेलर की शुरुआत रावण (यश) से होती है, जहां उसका कड़ा विरोध किया जाता है. इसके बाद पर्दे पर यश का खौफनाक और पावरफुल अंदाज देखने को मिलता है, जो बदला लेने की आग में तबाही मचाता नजर आता है. सोशल मीडिया पर यश की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है. इसी बीच ‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी ने भी ट्रेलर की खुलकर सराहना की है और खासतौर पर कन्नड़ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यानी यश की तारीफों के पुल बांधे हैं.

ऋषभ शेट्टी ने की मेकर्स की तारीफ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए ऋषभ शेट्टी ने लिखा, ‘हमारी पौराणिक कथाओं और उनके किरदारों से लोगों को प्रभावित करना आसान काम नहीं है. हम सब बचपन से इन्हें सुनते हुए बड़े हुए हैं और हर किसी के दिमाग में इन अमर गाथाओं की अपनी एक तस्वीर होती है. इतनी सजीव और प्रभावशाली दुनिया रचने के लिए पूरी टीम को सलाम. नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा, आप वाकई बधाई के हकदार हैं.’

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||