श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली रेंज में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं. पुलिस ने सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक प्रबंधन और महिला श्रद्धालुओं की सुविधा तक हर पहलू पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है. डीआईजी अजय कुमार साहनी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस रेंज के चारों जनपद,बरेली, बदायूं,पीलीभीत और शाहजहांपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है.
पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी के निर्देश पर पूरे क्षेत्र को 8 सुपर ज़ोन, 26 ज़ोन, 82 सेक्टर और 220 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है.करीब 10 हजार पुलिसकर्मी, पीएसी और पैरामिलिट्री बल तैनात रहेंगे.ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से कांवड़ मार्ग की लगातार निगरानी की जाएगी.
18 वॉच टॉवर से होगी निगरानी
बदायूं के कछला घाट, जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेकर निकलते हैं, वहां अस्थायी थाना, चार पुलिस चौकियां, 18 वॉच टावर और कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं. घाटों पर एसडीआरएफ, गोताखोर, बैरीकेडिंग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है. महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति केंद्र के सहायता शिविर लगाए जाएंगे.यहां महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी, जबकि शिविरों में महिला वाशरूम, विश्राम कक्ष और अग्नि सुरक्षा के भी विशेष इंतज़ाम किए गए हैं. प्रशासन ने कांवड़ समितियों और डीजे संचालकों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. कांवड़ की अधिकतम ऊँचाई 12 फीट और चौड़ाई 10 फीट निर्धारित की गई है.जबकि डीजे की ध्वनि सीमा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 75 डेसिबल से अधिक नहीं होगी. सभी कांवड़ शिविरों के लिए अनुमति, सीसीटीवी कैमरे और सेवादारों के पहचान पत्र अनिवार्य किए गए हैं.
ट्रैफिक प्लान तैयार
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संयुक्त ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा. सामान्य वाहनों को गंगा एक्सप्रेसवे और वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा, जबकि कांवड़ यात्रा अपने पारंपरिक मार्ग से ही संचालित होगी.बरेली में 6, 7 और 8 तारीख को होने वाले उर्स को देखते हुए अलग ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया है. कांवड़ मार्ग पर शराब और मांस की दुकानों पर विशेष निगरानी रहेगी तथा पीए सिस्टम के जरिए श्रद्धालुओं को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



