Last Updated:
Ajinkya Rahane Retirement News: 2011 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर में भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 इंटरनेशनल में क्रमश: 5077, 2962 और 375 रन बनाए. टीममेट्स के बीच अज्जू के नाम से मशहूर इस टॉप ऑर्डर प्लेयर ने वेस्टइंडीज दौरे पर साल 2023 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला. उसके बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे.
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
नई दिल्ली: दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. एक वक्त तीनों फॉर्मेट की भारतीय टीम के मजबूत आधार स्तंभ रहे रहाणे लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. रहाणे को हमेशा 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जिताने के लिए याद रखा जाएगा. जब एडिलेड में महज 36 रन पर पूरी भारतीय टीम सिमट गई थी और विराट कोहली पितृत्व अवकाश लेकर स्वदेश लौट आए थे तब विपरित हालातों में रहाणे ने टीम को 2-1 से जीत दिलाई थी.
नम आंखों से किया संन्यास का ऐलान
रहाणे का जन्म महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर) जिले में 6 जून 1988 को हुआ. इस 38 वर्षीय स्टाइलिश बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर 30 जुलाई की सुबह एक वीडियो अपलोड कर संन्यास का ऐलान किया. रहाणे इस दौरान भावुक नजर आए. उनकी आंखों में पानी साफ देखा जा सकता था.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



