लोनी। राजीव गार्डन कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की छत से काम करने के दौरान मजदूर की गिरकर घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी। मूलरूप से फुलहैरा बुलंदशहर के ईश्वर सिंह मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी विमलेश और तीन बच्चे संजना, विनय, विनीत हैं। मंगलवार सुबह वह संगम विहार चौकी के पास गली स्थित रवीश के निर्माणाधीन मकान के प्रथम तल पर काम कर रहे थे। बल्ली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से वह 15 फुट नीचे गली में गिर कर घायल हो गए और अस्पताल में मौत हो गई। घटना के परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


