Image Slider

Updated: Wed, 29 Jul 2026 (18:00 IST)

 

आपका जन्मदिन: 30 जुलाई

 

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

आपके लिए खास 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

कारोबार: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

 

परिवार: दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। 

 

यात्रा योग: महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। 

 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 

सोनू सूद (Sonu Sood): भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता, मॉडल, मानवतावादी और परोपकारी व्यक्ति।

 

सोनू निगम (Sonu Nigam): एक भारतीय पार्श्व गायक, संगीत निर्देशक, डबिंग कलाकार और अभिनेता हैं।

 

गोविन्द चन्द्र पाण्डे (Govind Chandra Pande): 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री।

 

मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी (Muthulakshmi Reddy): भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण से सम्मानित।

 

सत्येंद्रनाथ बोस (Satyendranath Bose): प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी। 

 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||