करिश्मा तन्ना बनीं मां, घर आए नन्हे राजकुमार, खुशी कपूर से लेकर दीया मिर्जा तक ने दी बधाई
Image Slider
Last Updated:
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के घर बेटे का जन्म हुआ है. करिश्मा ने गुरु पूर्णिमा के शुभ दिन मां बनने की खबर साझा की. सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाई दी.
टीवी से ओटीटी तक का सफर तय करने वाली करिश्मा तन्ना के घर किलकारियां गूंज उठी हैं. एक्ट्रेस और वरुण बंगेरा माता पिता बन चुके हैं. दोनों ने ये गुडन्यूज खुद सुनाई. करिश्मा ने बताया कि गुरु पुर्णिमा के शुभ दिन वह मां बनी है. उनके घर नन्हे राजकुमार का जन्म हुआ है. जैसे ही करिश्मा तन्ना के दोस्तों को ये गुडन्यूज पता चली, सब उन्हें बधाई देने लगे.
करिश्मा तन्ना ने बुधवार को पोस्ट करते हुए बताया कि उनके घर बेबी बॉय का जन्म हुआ है. वो भी शुभ दिन पर. गुरु पुर्णिमा के दिन उन्हें मां बनने का एहसास हुआ है.
करिश्मा तन्ना ने दिया बेटे को जन्म करिश्मा तन्ना ने एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में बेबी के पैरों की तस्वीर बनी हुई है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, ‘करिश्मा और वरुण. हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद मिल चुका है. हमें बेटा हुआ है.’