AC Wala Hanuman Mandir Agra: मुगलकालीन इमारतों और ऐतिहासिक धरोहरों के शहर आगरा में धार्मिक आस्था का एक ऐसा अनोखा केंद्र है, जो पूरे शहर में ‘एसी वाले हनुमान मंदिर’ के नाम से विख्यात है. आज भले ही एयर कंडीशनर (AC) आम बात हो, लेकिन आज से करीब 15-20 साल पहले, जब एसी बहुत दुर्लभ हुआ करते थे, तब एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर बाबा हनुमान के लिए यहां विशेष रूप से एसी लगवाया था. 50 साल से भी अधिक पुरानी प्रतिमा वाले इस भव्य मंदिर में मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है.
भक्त की मुराद पूरी होने पर लगा था पहला एसी
आज के दौर में एसी आम बात हो गई है. हर घर या मंदिर में एसी लगा हुआ दिख जाता है. लेकिन बताया जाता है कि इस मंदिर में एक भक्त की मुराद पूरी हुई थी. आज से करीब 15-20 साल पहले, जब एसी बेहद कम हुआ करते थे, तब यहां भक्त ने एसी लगवाया था और यह एसी सिर्फ बाबा हनुमान के लिए है. यहां स्थापित हनुमान प्रतिमा कई वर्ष प्राचीन मानी जाती है. यहां के मुख्य पुजारी ने बताया कि यहां आने वाले भक्त बाबा के दरबार से खाली हाथ नहीं जाते हैं. उन्होंने कहा कि मंगलवार और शनिवार को यहां भक्तों का तांता लगा रहता है. यह प्राचीन और भव्य मंदिर आगरा के सिकंदरा-बोदला रोड के हेमा पेट्रोल पंप के पास स्थित है.
50 साल पुराना इतिहास और मंदिर का जीर्णोद्धार
आगरा के सिकंदरा-बोदला रोड पर प्राचीन एसी वाला हनुमान मंदिर स्थित है. यहां के मुख्य पुजारी सेवानंद महाराज ने बताया कि यहां स्थापित प्रतिमा 50 साल से भी अधिक पुरानी है. उन्होंने कहा कि 50 साल से तो वह यहां पूजा कर रहे हैं, उससे पहले उनके गुरु यहां सेवा करते थे. पुजारी ने कहा कि अब तो यहां सड़क आदि बन गई है, पहले यहां कच्ची सड़क और चारों ओर बड़े-बड़े पेड़ हुआ करते थे. हालांकि समय के साथ-साथ बाद में मंदिर का जीर्णोद्धार भी होता रहा है. मान्यता है कि इस प्राचीन एसी वाले हनुमान मंदिर में विराजमान हनुमान बाबा के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है.
मनोकामना पूर्ति और आध्यात्मिक सुकून
कहा जाता है कि सच्चे मन से यहां दर्शन और पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं ज़रूर पूर्ण होती हैं. मंदिर का शांत और आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को विशेष सुकून प्रदान करता है. गर्मी के मौसम में भी मंदिर के भीतर शीतल वातावरण रहने के कारण इसे ‘एसी वाला हनुमान मंदिर’ कहा जाता है. मंगलवार और शनिवार को यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं. दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हैं. यहां आने वाले भक्तों को शांति का अनुभव भी प्राप्त होता है.
ऐसे पड़ा ‘एसी वाले हनुमान मंदिर’ का नाम
आगरा के सिकंदरा-बोदला रोड पर स्थित इस मंदिर के मुख्य पुजारी सेवानंद महाराज कहते हैं कि आज से कई वर्ष पहले (करीब 15-20 साल) यहां एक भक्त ने एसी लगवाई थी. पुजारी ने बताया कि उस समय एसी बहुत कम लोगों के घरों या धार्मिक स्थलों पर देखने को मिलता था, इसलिए यह मंदिर लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने लगा.
धीरे-धीरे श्रद्धालु इसे ‘एसी वाले हनुमान मंदिर’ के नाम से पुकारने लगे और यही नाम प्रसिद्ध हो गया. आज भी बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन करने आते हैं और हनुमान बाबा के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं. मंगलवार और शनिवार को यहां भंडारे का आयोजन होता है. हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में यहां कई दिनों तक पाठ और उत्सव जैसा नज़रारा रहता है.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



