Image Slider

Last Updated:

अगर आप बॉलीवुड में प्यार-मोहब्बत और एक्शन-ड्रामा देखकर बोर हो गए हैं, तो आज आपको ऐसी कोरियन सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कहानी बिलकुल अनूठी है. इन कोरियन सीरीज की कहानी बिलकुल अलग है. तो चलिए इन 7 सीरीज के बारे में जानते हैं-

‘स्क्विड गेम’- नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘स्क्विड गेम’ एक भयानक सर्वाइवल थ्रिलर है जो समाज की आर्थिक असमानता पर करारा प्रहार करती है. कहानी उन 456 हताश और भारी कर्ज में डूबे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें 45.6 बिलियन वोन (कोरियाई मुद्रा) जीतने के लालच में एक गुप्त खेल प्रतियोगिता में आमंत्रित किया जाता है.

पॉपुलर वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ के 3 सीजन हैं. ये खेल बच्चों के मासूम खेलों (जैसे ‘रेड लाइट, ग्रीन लाइट’) पर आधारित होते हैं, लेकिन अंतर सिर्फ इतना है कि हारने वाले खिलाड़ी को तुरंत गोली मार दी जाती है.

ऑल ऑफ़ अस डेड- ‘ऑल ऑफ़ अस आर डेड’ (All of Us Are Dead) साउथ कोरियाई ज़ॉम्बी हॉरर वेब सीरीज है, जिसकी कहानी ह्योसान हाई स्कूल से शुरू होती है. यह सीरीज हाई स्कूल की पृष्ठभूमि पर बनी एक बेहद तनावपूर्ण और एक्शन से भरपूर ज़ोंबी सर्वाइवल ड्रामा है. कहानी तब शुरू होती है जब एक साइंस टीचर का प्रयोग गलत हो जाता है और स्कूल में एक भयानक ज़ोंबी वायरस फैल जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

द ग्लोरी- ‘द ग्लोरी’ स्कूल में होने वाली भयानक बुलिंग और उससे उपजे बदले की एक खौफनाक कहानी है. मुख्य किरदार मून दोंग-यूं (सोंग हे-क्यो) अपने हाई स्कूल के दिनों में स्कूल के बच्चों द्वारा अमानवीय शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना सहती है. पुलिस और स्कूल प्रशासन भी अमीरों का साथ देते हैं, जिससे उसका जीवन तबाह हो जाता है. ये नेटफ्लिक्स पर है.

सिग्नल- सिग्नल (Signal) एक पॉपुलर साउथ कोरियाई अपराध और रहस्य से भरपूर ड्रामा है, जिसमें ली जे-हून, किम हे-सू और चो जिन-वूंग मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह कहानी एक पुराने वॉकी-टॉकी के जरिए अलग-अलग समय (भूत और वर्तमान) के पुलिस अधिकारियों के आपस में जुड़ने और पुराने मामलों को सुलझाने पर आधारित है.

‘माई नेम’ एक महिला-केंद्रित ग्रिट्टी एक्शन और क्राइम-रिवेंज थ्रिलर है. यून जी-वू (हान सो-ही) अपनी आंखों के सामने अपने पिता की निर्मम हत्या होते हुए देखती है. कातिल का पता लगाने और बदला लेने के जुनून में, वह शहर के सबसे शक्तिशाली ड्रग गिरोह के बॉस की शरण में जाती है.

किंगडम- यह सीरीज हिस्टोरिकल (ऐतिहासिक) ड्रामा और पॉलिटिकल थ्रिलर के साथ हॉरर ज़ोंबी का एक अद्भुत मेल है. कहानी प्राचीन कोरिया के जोसोन राजवंश काल की है. राजा के बीमार होने के बाद राज्य में एक रहस्यमयी महामारी फैलने लगती है, जो मृतकों को आदमखोर शैतानों (ज़ोंबी) में बदल देती है जो केवल रात में हमला करते हैं.

स्वीट होम- वेबटून पर आधारित ‘स्वीट होम’ एक खौफनाक मॉन्स्टर-सर्वाइवल ड्रामा है. कहानी चा ह्यून-सु नाम के एक एकांतप्रिय हाई स्कूल छात्र से शुरू होती है, जो एक दर्दनाक हादसे में अपने परिवार को खोने के बाद ‘ग्रीन होम’ नाम की एक जर्जर इमारत में शिफ्ट होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||