Last Updated:
mandeep singh love story: मनदीप सिंह का इंटरनेशनल करियर सिर्फ तीन मैचों का रहा. उन्होंने भारत के लिए तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें 87 रन बनाए. 2016 में उन्होंने डेब्यू किया था. घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार आंकड़े रहे. 2017 में मनदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड जगदीप जसवाल से शादी की थी. चलिए उनकी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं.
मनदीप सिंह और जगदीप जसवाल की लव स्टोरी.
कैसे हुई पहली मुलाकात?
इंग्लैंड में पली-बढ़ी एक मेकअप आर्टिस्ट जगदीप जसवाल भारत आईं तो एक रिश्तेदार ने उन्हें मनदीप से मिलवाया. पहली मुलाकात में प्यार नहीं हुआ, लेकिन वक्त के साथ दोस्ती गहरी होती गई और करीब एक साल बाद दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी बनाने का फैसला किया. साल 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंधे और आज उनकी जोड़ी क्रिकेट जगत की सबसे सादगीभरी जोड़ियों में गिनी जाती है.
इंग्लैंड से भारत आईं, यहीं बदल गई जिंदगी
जगदीप जसवाल का जन्म और परवरिश इंग्लैंड में हुई. हालांकि, उनके माता-पिता पंजाब से थे और उन्होंने हमेशा अपनी बेटी को भारतीय संस्कृति से जोड़कर रखा. हर साल छुट्टियों में पूरा परिवार भारत आता था, ताकि जगदीप अपने रिश्तेदारों और भारतीय संस्कृति से जुड़ी रहें. ऐसी ही एक छुट्टी के दौरान उनकी मुलाकात मनदीप सिंह से हुई और यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया.
मनदीप के क्लासमेट की बहन हैं जगदीप
जगदीप के कजिन के जरिए मनदीप उनसे पहली बार मिले थे. मनदीप, उनके कजिन के क्लासमेट थे. जगदीप ने जब जाना कि मनदीप भारतीय क्रिकेटर हैं और आईपीएल खेलते हैं, तो उनकी जिज्ञासा बढ़ी. उन्होंने सोशल मीडिया पर मनदीप को फॉलो करना शुरू किया. धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने लगे.
पहली नजर का प्यार नहीं था
जगदीप ने शादी के बाद खुद बताया था कि यह ‘लव एट फर्स्ट साइट’ वाली कहानी नहीं थी. पहली मुलाकात के बाद दोनों सिर्फ बातचीत करते रहे. करीब एक साल बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की. रिश्ते को जल्दबाजी में आगे बढ़ाने के बजाय दोनों ने एक-दूसरे को समझने के लिए समय लिया. जब उन्हें लगा कि वे एक-दूसरे के लिए सही साथी हैं, तब शादी का फैसला किया.
2017 में रचाई शादी
करीब एक साल तक डेट करने के बाद 2017 में मनदीप सिंह और जगदीप जसवाल शादी के बंधन में बंध गए. शादी के बाद भी दोनों की जिंदगी में ज्यादा बदलाव नहीं आया. जगदीप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शादी के बाद सिर्फ इतना फर्क आया कि अब दोनों साथ रहने लगे, जबकि मनदीप का स्वभाव पहले जैसा ही रहा.
मेकअप आर्टिस्ट हैं जगदीप जसवाल
जगदीप पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं. उन्हें बचपन से ही मेकअप और अलग-अलग रंगों के साथ प्रयोग करना पसंद था. उन्होंने इसी शौक को अपना प्रोफेशन बनाया और आज भी इस क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. शादी के बाद जगदीप कई बार आईपीएल के दौरान मनदीप के साथ नजर आईं. उन्होंने आईपीएल के माहौल को बेहद रोमांचक बताया था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ रहने के दौरान उन्हें विराट कोहली और क्रिस गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों और उनके परिवारों से मिलने का भी मौका मिला.
मनदीप सिंह का क्रिकेट करियर
पंजाब के जालंधर में जन्मे मनदीप सिंह भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज मनदीप ने पंजाब के लिए लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट खेला और इंडिया ए के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने भारत के लिए सीमित ओवरों की क्रिकेट में भी प्रतिनिधित्व किया. आईपीएल में मनदीप कई बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं, जिनमें कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमें शामिल हैं.
About the Author
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



