Jana Nayagan- 7 महीने के लंबे इंतजार के बाद थलापति विजय की आखिरी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो तहलका मच गया. फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया. थलापति विजय की फिल्म के डायरेक्टर ने ऐलान किया अगले हफ्ते से ‘जन नायकन’ में 6 डिलीट किए हुए सीन्स भी जुड़ सकते हैं.
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा है.
सोमवार को फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया था. इस पार्टी में फिल्म की के डायरेक्टर और कास्ट शामिल हुए थे. एच विनोद ने फिल्म की सक्सेस पार्टी में ऐलान किया अगले हफ्ते से फिल्म में 6 डिलीट किए गए सीन्स जोड़े जा सकते हैं. इस इवेंट के दौरान डायरेक्टर से सवाल पूछा गया कि क्या फिल्म के कुछ सीन्स डिलीट हुए थे. इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 6 सीन्स डिलीट किए गए थे.
‘जन नायकन’ डायरेक्टर का बड़ा ऐलान
थलापति विजय की आखिरी फिल्म है जन नायकन
‘जन नायकन’ की रिलीज से पहले थलापति विजय ने ऐलान किया था कि ये उनकी आखिरी फिल्म है. थलापति ने कहा था कि वो एक्टिंग में लंबी पारी खेलने के बाद राजनीति में एक नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं. इस फिल्म को जनवरी में पोंगल में रिलीज होना था लेकिन सेंसर बोर्ड से पारित न होने की वजह से फिल्म लंबे समय तक अटकी रही.
About the Author
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



