Image Slider

Last Updated:

Baghpat: उत्तर प्रदेश से एक अजब गजब मामला सामने आया है. यहां फन के मेहमान यानी सांप को एक परिवार बड़ा अच्छा लग गया है या कोई पुरानी दुश्मनी है. सांप भाई को 5 बार डस चुका है. वहीं बहन को 2 बार अपना निशाना बनाया है. इससे पूरा परिवार दहशत है.

भाई को 5 बार, बहन को 2 बार डस चुका सांप, 'फन के मेहमान' को भाए या कोई दुश्मनी?Zoom

भाई-बहन के पीछे पड़ा सांप. (एआई तस्वीर)

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक सांप भाई-बहन की जान का दुश्मन बन गया है. जहां भाई को एक माह में पांच बार डस चुका है. वहीं बहन को एक हफ्ते में दूसरी बार निशाना बनाया. इधर, बाराबंकी में तीसरी के छात्र को सांप ने स्कूल में ही डस लिया. इलाज में देरी से बच्चे की मौत हो गई. आइए जानते हैं पूरा मामला.

बागपत के बिनौली के रहने वाले विनोद वाल्मीकि अपने बच्चों की जान को लेकर चिंता में हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार शाम उनकी बेटी खुशी घर से बाहर बाथरूम में गई थी. तभी सांप ने उसके पैर में डस लिया. लड़की की चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले बाहर दौड़े तो नजारा देखकर सन्न रह गए. घरवाले खुशी को तुरंत बिनौली सीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

22 जुलाई को भी बनाया था निशाना

पिता ने बताया कि ऐसा नहीं है कि खुशी को पहली बार सांप ने डसा है. 22 जुलाई को भी काम करते समय उसके पैर में ही सांप ने डस लिया था. तब बागपत के जिला अस्पताल में दिखाया था. इसके बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा था. उन्होंने कहा कि खुशी के भाई राजा को भी सांप एक माह में पांच बार डस चुका है. सांप के बार-बार हो रहे हमले से सभी लोग दहशत में है. परिवार के लोग रात जागकर काट रहे हैं.

बाराबंकी में 7 साल के बच्चे को सांप ने काटा

उधर, बाराबंकी में हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र देवगरपुर मजरे गांव स्थित सहावर प्राथमिक विद्यालय प्रथम में सोमवार दोपहर तीसरी कक्षा के छात्र अंशु (7) को शौचालय के बाहर घूम रहे जहरीले सांप ने डस लिया. महिला शिक्षा मित्र ने करीब साढ़े तीन घंटे तक घटना छुपाए रखा. बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर घबराई शिक्षामित्र ने परिजनों को सूचना दी. आनन-फानन में पहुंचे परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी हैदरगढ़ ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत करार दिया.

मृतक बच्चे के परिजनों ने बताया कि अंशु के साथ पढ़ने वाले गांव के अन्य बच्चों ने बताया कि वह लघुशंका के लिए विद्यालय परिसर में बने बाथरूम में गया था. घबराया हुआ वापस आकर महिला अध्यापक से बताया कि उसे सांप ने काट लिया है. शिक्षा मित्र ने उसे डांटते हुए क्लास रूम में बैठा दिया. उसके बाद वह बस्ते के पास ही लेट गया. परिजनों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि काफी पहले सांप ने काटा. मगर डेढ़ बजे शिक्षामित्र ने जब देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रही है और शरीर ठंडा हो गया तो घर सूचना दी.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||