Image Slider


कॉकरोच जनता पार्टी के 20 जुलाई को दिल्ली में हुए संसद चलो मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले और गाड़ियों में तोड़फोड़ के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि 20 से 25 जुलाई के बीच सीसीटीवी फुटेज के जरिए 2,873 लोगों की पहचान की गई है। इनमें से 989 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। इनकी पहचान फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) और अन्य तकनीकी माध्यमों से की गई है। पुलिस का दावा है कि इनमें हत्या, यौन अपराध, पॉक्सो, लूट समेत अन्य गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं। कुछ लोग आंदोलन स्थल पर बार-बार आते रहे और उनके खिलाफ पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में केस दर्ज पहचान किए गए आरोपियों में 101 पर हत्या, 62 पर हत्या के प्रयास, 284 पर लूट और डकैती, 61 पर दुष्कर्म, 6 पर पॉक्सो एक्ट, 25 पर महिलाओं के खिलाफ अपराध, 229 पर आर्म्स एक्ट, 135 पर झपटमारी, 19 पर अपहरण और 67 पर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, इनमें बड़ी संख्या में बार-बार अपराध करने वाले आरोपी शामिल हैं। 20 जुलाई को 118 पुलिसकर्मी घायल हुए दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई की झड़पों में 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इनमें स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी रैंक के अधिकारी तथा कई महिला पुलिसकर्मी शामिल थे। वहीं, इस घटना में करीब 60 प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की जानकारी दी गई। PM पर आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर छात्र आंदोलन और 20 जुलाई के संसद चलो मार्च के दौरान पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों वाले पोस्ट एवं वीडियो हटाने के लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किए थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन और उसके बाद हुई हिंसा के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सामने आए थे। पूरी खबर पढ़ें… —————– ये खबर भी पढ़ें…. कपिल सिब्बल कॉकरोच जनता पार्टी को देंगे ₹1 करोड़:छात्रों को कानूनी मदद के लिए CJP फंड में योगदान, देशभर के वकीलों से भी मदद मांगी सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बनाए गए फंड में एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने देशभर के वकीलों से भी इस फंड में योगदान देने की अपील की है। CJP ने यह फंड आपराधिक मामलों का सामना कर रहे स्टूडेंट्स की लीगल मदद के लिए बनाया है। पूरी खबर पढ़ें…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||