Archana Puran Singh Son Ayushmaan Sethi: आयुष्मान सेठी इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. मंगलवार को उनकी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी के साथ बाली वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उनके बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं. यही वजह है कि आयुष्मान गूगल इंडिया पर भी ट्रेंड करने लगे.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार कपल अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी अचानक इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी के साथ बाली वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद लोग गूगल पर उन्हें जमकर सर्च कर रहे हैं. खासकर बाली के पवित्र शुद्धिकरण अनुष्ठान में दोनों की मौजूदगी ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. चलिए बताते हैं कि आखिर आखिर क्या करते हैं आयुष्मान सेठी, उनकी गर्लफ्रेंड कौन हैं और क्यों अचानक गूगल ट्रेंड्स पर छा गए हैं? फोटो साभार- @ayushmaansethi/Instagram
अर्चना और परमीत सेठी के दो बच्चे हैं. आर्यमान और आयुष्मान. आयुष्मान कपल के छोटे बेटे हैं. उन्होंने मुंबई के सिंगापुर इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की और बाद में एक्टिंग की ट्रेनिंग के लिए न्यूयॉर्क गए. उन्होंने प्रतिष्ठित स्टेला एडलर स्टूडियो ऑफ एक्टिंग और NYU टिश स्कूल ऑफ द आर्ट्स में एक्टिंग की ट्रेनिंग ली. आयुष्मान पढ़ाई में बहुत होनहार रहे, लेकिन उन्होंने मनोरंजन जगत में करियर बनाने का फैसला किया. फोटो साभार-@ayushmaansethi/Instagram
आयुष्मान ने फिल्म निर्माण के कई पहलुओं को एक्सप्लोर किया है. उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘फ्रेंड्स’ को सह-लेखन किया और कैमरे के पीछे भी काम किया है. 2025 में उन्होंने म्यूजिक वीडियो ‘छोटी बातें’ का निर्देशन किया, जिसमें उनके भाई आर्यमान सेठी और एक्ट्रेस योगिता बिहानी ने एक्टिंग किया. कुल मिलाकर वह एक एक्टर, राइटर और फिल्ममेकर के रूप में काम कर चुके हैं. फोटो साभार-@ayushmaansethi/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
खास बात यह है कि एक्टिंग उनका इकलौता करियर विकल्प नहीं था. आयुष्मान ने खुलासा किया था कि वे 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों में शामिल थे और उन्हें आईवीली लीग यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने अपने जुनून एक्टिंग को चुना. फोटो साभार-@ayushmaansethi/Instagram
आयुष्मान फैमिली व्लॉग भी बनाते हैं. हाल ही में उन्होंने बाली वेकेशन व्लॉग शेयर किया है. बाली वह अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी के साथ गए हैं. दोनों प्रसिद्ध तिर्ता एम्पुल (Tirta Empul) मंदिर में पारंपरिक ‘वॉटर प्यूरिफिकेशन सेरेमनी’ (जल शुद्धिकरण अनुष्ठान) करते दिखे. फोटो साभार-@ayushmaansethi/Instagram
दोनों ने हरे रंग के पारंपरिक परिधान (सारोंग) पहनकर मंदिर के पवित्र कुंड में 13 फव्वारों के नीचे स्नान किया और पूजा-अर्चना की. इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही लोग आयुष्मान के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं. फोटो साभार-@ayushmaansethi/Instagram
समीक्षा शेट्टी की बात करें तो वह एक सेलिब्रिटी योगा और वेलनेस कोच हैं और उन्होंने मंदना करीमी व काजल अग्रवाल जैसी हस्तियों के साथ काम किया है. वीडियो और तस्वीरों के आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री की खूब चर्चा हो रही है. फोटो साभार-@ayushmaansethi/Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



