Image Slider

होमखेलक्रिकेटअब टीम इंडिया के लिए अगला मैच कब खेलेंगे वैभव? जानें कब है अगली टी20 सीरीज

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi Next Match: इंग्लैंड दौरे की नाकामी को भुलाते हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दमदार वापसी. वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए, जिसमें उनकी दो फिफ्टी शामिल रही. ऐसे में आइए जानते हैं अब वैभव सूर्यवंशी अपना अगला टी20 मैच कब खेलेंगे.

Zoom

टीम इंडिया के 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी

नई दिल्ली: 15 साल के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए जिम्बाब्वे दौरा जबरदस्त रहा. तीन टी20 मैचों की सीरीज में वैभव ने 2 अर्धशतकीय पारी के साथ कुल 151 रन बनाए. इस दमदार बल्लेबाजी के लिए वैभव को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया. वैभव की इस शानदार प्रदर्शन से श्रेयस अय्यर भी अपनी कप्तानी में पहली टी20 सीरीज जीतने में सफल रहे. ऐसे अब सवाल ये उठता है कि जिम्बाब्वे दौरा खत्म होने के बाद फैंस वैभव सूर्यवंशी को अब कब टीम इंडिया के लिए एक्शन में दिखेंगे.

टीम इंडिया अपनी अगली टी20 सीरीज खेलेगी?

जिम्बाब्वे दौरा खत्म होने के बाद टीम इंडिया को टी20 सीरीज के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा. भारतीय टीम अब अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जाएगी. यहां टीम इंडिया को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. वैभव फिलहाल टेस्ट टीम की प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में उन्हें अभी टीम इंडिया के लिए एक्शन में आने में समय लगेगा.

वहीं, बात करें टीम इंडिया की अगली टी20 सीरीज की तो वह अक्टूबर में शुरू हो होगी. भारतीय टीम की अगली टी20 सीरीज वेस्टइंडीज के साथ है. टीम इंडिया के लिए यह घरेलू सीरीज होगी, क्योंकि वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आ रही है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद दोनों टीमें पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए मैदान पर उतरेगी. टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

वेस्टइंडीज के भारत दौरे का शेड्यूल

मैच फॉर्मेट तारीख स्टेडियम शहर
1st ODI वनडे रविवार, 27 सितंबर 2026 ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम
2nd ODI वनडे बुधवार, 30 सितंबर 2026 बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी
3rd ODI वनडे शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम न्यू चंडीगढ़
1st T20I टी20I मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ
2nd T20I टी20I शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स रांची
3rd T20I टी20I रविवार, 11 अक्टूबर 2026 होलकर स्टेडियम इंदौर
4th T20I टी20I बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद
5th T20I टी20I शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||