‘इंडियन आइडल’ से कई बेहतरीन सिंगर निकले, जिनमें से कई हिंदी सिनेमा में छाए हुए हैं. उनमें से कुछ ने ट्रॉफी जीती, तो कुछ ट्रॉफी हारकर भी गायकी की दुनिया में अपना परचम लहरा रहे हैं. आइए, उन सिंगर्स के बारे में जानते हैं, जिन्होंने ‘इंडियन आइडल’ से निकलने के बाद गायकी में खूब नाम कमाया.
नई दिल्ली: सलमान अली ने ‘इंडियन आइडल 10’ की ट्रॉफी जीती थी. उन्होंने अपनी दिल को छू लेने वाली आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था. वे ट्रॉफी जीतने के बाद प्लेबैक सिंगिंग, लाइव कॉन्सर्ट और इंडिपेंडेंट म्यूजिक कंपोज करने में बिजी हो गए थे. (फोटो साभार: Instagram@bhoomitrivediofficial)
मोनाली ठाकुर ‘इंडियन आइडल 2’ से अपने सपने को उड़ान देने की कोशिश कर रही थी. आखिरकार, उनका सपना पूरा हुआ. वे ‘संवार लूं’ और ‘मोह मोह के धागे’ जैसे बेहतरीन गाने गाए हैं. (फोटो साभार: Instagram@bhoomitrivediofficial)
नेहा कक्कड़ ‘इंडियन आइडल 2’ से जल्दी बाहर हो गई थीं, मगर आज वह इस शो को जज करती हैं. उन्होंने एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं. इनमें ‘दिलबर’, ‘काला चश्मा’, ‘आंख मारे’ और ‘ओ साकी साकी’ जैसे ब्लॉकबस्टर गाने शामिल हैं. (फोटो साभार: Instagram@bhoomitrivediofficial)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अभिजीत सावंत ने इंडियन आइडल की ट्रॉफी जीती थी. उन्होंने साल 2005 में पहला सीजन जीता और तुरंत पूरे देश में मशहूर हो गए. उनका पहला गाना ‘मोहब्बतें लुटाऊंगा’ हर जगह छाया हुआ था.
(फोटो साभार: Instagram@bhoomitrivediofficial)
राहुल वैद्य भले ‘इंडियन आइडल’ की ट्रॉफी न जीत पाए हों, मगर उन्होंने अपनी गायकी से लोगों का दिल जरूरत जीत लिया था. वे सीजन 1 के रनर-अप रहे थे. वे ‘बिग बॉस 14’ से काफी पॉपुलर हुए.
(फोटो साभार: Instagram@bhoomitrivediofficial)
मेयांग चांग ने ‘इंडियन आइडल 3’ से मिली लोकप्रियता का भरपूर फायदा उठाया. वे अपनी शानदार गायकी के अलावा फिल्मों में एक्टिंग और टेलीविजन शो होस्ट करने के लिए मशहूर हैं.
(फोटो साभार: Instagram@bhoomitrivediofficial)
भूमि त्रिवेदी ने ‘इंडियन आइडल 3’ से अपनी पहचान बनाई थी. उन्होंने बाद में ‘राम चाहे लीला’, ‘हुस्न परचम’ और ‘उड़ी उड़ी जाए’ जैसे हिट गाने गाए. (फोटो साभार: Instagram@bhoomitrivediofficial)
‘इंडियन आइडल 12’ की ट्रॉफी जीतने के बाद पवनदीप राजन सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट में से एक बन गए. उनकी सहज गायकी और म्यूजिकल टैलेंट की वजह से उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. (फोटो साभार: Instagram@bhoomitrivediofficial)
अरुणिता कांजीलाल की जादुई आवाज ने उन्हें सीजन 12 के दौरान फैंस का पसंदीदा बना दिया. शो के बाद भी वे लगातार गाने रिलीज कर रही हैं और पूरे देश में परफॉर्म कर रही हैं.
(फोटो साभार: Instagram@bhoomitrivediofficial)
मोहम्मद दानिश ने ‘इंडियन आइडल 12’ में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस और दमदार आवाज से पहचान बनाई थी. वे आज प्लेबैक सिंगिंग और लाइव परफॉर्मेंस के जरिए अपनी पहचान बना रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@bhoomitrivediofficial)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



