Image Slider

Last Updated:

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. अब उत्तर प्रदेश में इस्तीफे को लेकर क्या चर्चाएं चल रही है और भाजपा से लेकर विरोधी दल के नेताओं का क्या रिएक्शन है. आइए जानते हैं.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर यूपी में कौन क्या बोला? नेताओं का कैसा रिएक्शनZoom

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा (फाइल फोटो : पीटीआई)

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: NEET पेपर लीक को लेकर पिछले 36 दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी धरने पर बैठी थी. CJP के चीफ अभिजीत दिपके लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. वहीं आज शनिवार को एक बड़ी खबर सामने आई कि धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. अब भाजपा से लेकर विरोधी दल की पार्टियों के बयान सामने आए है. आइए जानते हैं इस्तीफे के बाद कौन क्या कह रहा है. किस नेता का रिएक्शन क्या है.

अपडेट…

अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पूरे विपक्ष की और स्टूडेंट की जीत हुई है. उन्होंने आगे कहा कि एक राइट कॉज के लिए आंदोलन किया था. छात्रों के प्रोटेस्ट को इंडिया एलायंस समर्थन दे रहा था. उन्होंने कहा कि सरकार को ये काम पहले कर देना था, न बच्चे घायल होते न और चीजें होती, देर आये दुरुस्त आये कह सकते हो.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने न्यूज18 पर एक्सक्लूसिव बातचीत की. बृजेश पाठक बोले कि हमारी सरकार युवाओं के साथ खड़ी है. पीएम मोदी युवाओं को सीधे संबोधित किया, देश का हर युवा पीएम मोदी को अभिभावक के तौर पर मानता है.

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर न्यूज18 से बातचीत की. ओपी राजभर बोले हमारी सरकार युवाओं के साथ है, पीएम मोदी पर युवाओं को भरोसा है. उन्होंने आगे कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से यह बात साफ़ है कि युवाओं की सभी मांगे मान ली गईं.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||