Cjp Protest:अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ी, टाइफाइड हुआ; बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक लड़ाई जारी रहेगी – Cjp Protest News: Abhijeet Deepke Diagnosed With Typhoid, Fight Until Dharmendra Pradhan Resigns
Image Slider
{“_id”:”6a6450861cfffc50fb0f970e”,”slug”:”cjp-protest-news-cjp-founder-abhijit-dipke-down-with-typhoid-2026-07-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”CJP Protest: अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ी, टाइफाइड हुआ; बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक लड़ाई जारी रहेगी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
एक्स पर जारी वीडियो में अभिजीत दीपके ने कहा, “जैसे कि आप सभी को पता था कि पिछले कुछ दिनों से मेरी तबीयत खराब थी। अब मेरी ब्लड रिपोर्ट आ गई है और मुझे टाइफाइड हुआ है। मेरा इलाज चल रहा है।”
सीजेपी प्रदर्शन – फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके की तबीयत खराब हो गई है। शनिवार को अभिजीत दीपके ने खुद एक्स पर एक वीडियो जारी कर अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी। दीपके ने बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन बिना रुके जारी रहेंगे। एक्स पर अपने वीडियो संदेश में, अभिजीत दीपके ने कहा कि उनकी बीमारी विरोध प्रदर्शनों को नहीं रोकेगी और उन्होंने चल रहे आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।