Image Slider

Last Updated:

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर रणबीर कपूर ने बड़ा खुलासा किया है. एक्टर ने बताया कि उन्होंने और साउथ स्टार यश ने अब तक फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग नहीं की है, इसलिए दोनों को अभी साथ काम करने का मौका नहीं मिला. हालांकि, उन्होंने यश के स्टारडम की जमकर तारीफ की. नितेश तिवारी की यह फिल्म दो भागों में दर्शकों के सामने आएगी. ‘रामायण: पार्ट 1’ इस साल दिवाली पर रिलीज होगी, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दिवाली के मौके पर रिलीज होगी ‘रामायण: पार्ट 1’ फिल्म.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर जल्द ही ‘रामायण’ फिल्म में नजर आएंगे. साउथ स्टार यश इस मूवी में रावण के रोल में दिखेंगे. इस बीच रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने अब तक फिल्म ‘रामायण’ के क्लाइमैक्स की शूटिंग नहीं की है. हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में बातचीत के दौरान रणबीर ने इस फिल्म और कन्नड़ सुपरस्टार यश को लेकर दिल खोलकर बात की. रणबीर ने यश के औरा की जमकर तारीफ की और खुद को उनका बहुत बड़ा फैन बताया.

रणबीर कपूर ने कहा, ‘फिल्म के आखिर में भगवान राम और रावण का आमना-सामना होगा, शायद बीच में भी एक छोटी सी मुलाकात का सीन हो. लेकिन हमने अभी तक उसकी शूटिंग नहीं की है, इसलिए हमें साथ में स्क्रीन शेयर करने का मौका नहीं मिला. हालांकि, मैं यश को काफी समय से जानता हूं और उनके काम का बहुत बड़ा मुरीद रहा हूं. मेरा सच में मानना है कि रावण के इस किरदार के लिए हमें यश जैसे स्टारडम, औरा और विजन वाले इंसान की ही जरूरत थी.’

यश ने की रणबीर कपूर की तारीफ

नितेश तिवारी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं सुपरस्टार यश लंकापति रावण के रोल में नजर आएंगे. उसी इवेंट में कन्नड़ सुपरस्टार यश ने भी रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की और उन्हें एक शानदार एक्टर बताया.

रणबीर कपूर को यश ने बताया बेहतरीन एक्टर

यश ने कहा, ‘इस दुनिया में कोई भी यह दावा नहीं कर सकता कि उसके पास भगवान राम का किरदार निभाने वाले सारे गुण हैं. रणबीर ने खुद जिस सादगी से यह बात स्वीकार की, वही उनकी महानता को दर्शाती है. वह वाकई एक बेहतरीन एक्टर हैं. भगवान राम का रोल प्ले करना कोई आसान काम नहीं है और रणबीर ने इसके लिए जिस तरह की मेहनत की है, उसके लिए मेरे मन में उनके प्रति बेहद सम्मान है.’

‘रामायण’ की स्टारकास्ट में शामिल ये सितारे

गौरतलब है कि ‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर और यश के अलावा साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं. इनके अलावा काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह अहम किरदारों में दिखेंगी. फिल्म की स्टारकास्ट में अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन जैसे सितारे भी शामिल हैं. नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ इस साल दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||