Image Slider

होमखेलक्रिकेटगंभीर ने टीम में नहीं समझा लायक, काउंटी में जाते ही कुलदीप ने मचाया कोहराम

Last Updated:

Kuldeep Yadav Yorkshire: भारत के अनुभवी स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव काउंटी में यॉर्कशायर के लिए डेब्यू की वजह से चर्चा में हैं. हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर कुलदीप यादव टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. इसके कारण टीम मैनेजमेंट की आलोचना भी हुई. वहीं काउंटी डेब्यू में दमदार प्रदर्शन से कुलदीप ने भी अब सबको करारा जवाब दिया है.

Zoom

यॉर्कशायर के लिए डेब्यू में कुलदीप ने लिए 2 विकेट

नई दिल्ली: मौजूद समय में टीम इंडिया के सबसे अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन में जगह पाने के संघर्ष कर रहे हैं. हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर कुलदीप टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. इंग्लैंड दौरा खत्म हो चुका है. ऐसे में अब कुलदीप ने काउंटी में जारी वनडे कप का रुख कर लिया है. वनडे कप में कुलदीप ने यॉर्कशायर के लिए ग्लैमॉर्गन के खिलाफ अपना डेब्यू किया.

कुलदीप ने यॉर्कशायर के लिए अपने डेब्यू मैच में धूम मचा दी. उन्होंने टीम के लिए पूरे 10 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 39 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. कुलदीप ने ये दोनों विकेट अपने स्पेल के आखिरी ओवर में हासिल किया जो तीन गेंद के भीतर आया. कुलदीप यादव के इस महत्वपूर्ण 2 विकेट के कारण ग्लैमॉर्गन की पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन के भीतर सिमट गई.

यॉर्कशायर ने 2 विकेट से जीता मुकाबला

वहीं, कुलदीप के डेब्यू वाले मुकाबले की बात करें तो उनकी टीम ने 2 विकेट से जीत हासिल की. मैच में ग्लैमॉर्गन की टीम ने पहले बल्लेबाजी की. पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लैमॉर्गन ने एडी बायरोम के 68 रनों की पारी की मदद से 47 ओवर में 186 रन बनाकर सिमट गई. गेंदबाजी में यॉर्कशायर की तरफ से कुलदीप के अलावा बेंजमिन क्लीफ ने सबसे ज्यादा 8 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा जॉर्ज हिल और जैक व्हाइट ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए.

हालांकि, यॉर्कशायर ने ग्लैमॉर्गन को जरूर कम स्कोर पर आउट कर दिया था, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए उसकी भी हालत खराब हो गई. सिर्फ 187 रनों के टारगेट को हासिल करने में यॉर्कशायर ने 48.4 ओवर बल्लेबाजी की और इस दौरान उसने अपने 8 विकेट गंवा दिए. यॉर्कशायर की तरफ से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा 7वें नंबर के बल्लेबाज फिनले बीन ने नाबाद 43 रनों की पारी खेली. यॉर्कशायर की टीम ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए, जिससे लक्ष्य का पीछा करते हुए उसकी हालत खराब हुई.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||