Image Slider

Last Updated:

टीवी एक्ट्रेस सान्वी तलवार ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने करण कुंद्रा पर सेक्सुअल असॉल्ट का आरोप लगाया. इतना ही नहीं, उन्होंने करण थप्पड़ मारने और गाली देने का आरोप लगाया. सान्वी ने ये भी बताया कि एकता कपूर ने करण की तरफ खुद माफी मांगी और कहा कि शो चलते रहना चाहिए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सान्वी तलवार ने करण कुंद्रा पर आरोप लगाए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. एक्ट्रेस सान्वी तलवार ने हाल में दावा किया कि करण कुंद्रा ने ‘ये कहां आ गए हम’ की शूटिंग के दौरान उनका सेक्शुअल हैरेसमेंट और असॉल्ट किया था. सान्वी के इस खुलासे ने फैंस को हैरान कर दिया. फैंस हैरानी तब और भी ज्यादा हुई जब एकता कपूर ने करण की तरफ से सान्वी से माफी मांगी. एकता ने उनसे कहा कि शो चलता रहना चाहिए. सान्वी ने खुलासा किया कि उस वक्त करण उनमें इंटरेस्टेंड थे. उन्हें पता है कि शूटिंग के दौरान करण का टच कैसा था.

फिल्मीबीट के मुताबिक, सान्वी तलवार ने दावा किया, “यह शुरू से ही शुरू हो गया था. करण मुझमें इंटरेस्टेड थे. करण के साथ जब मैं सीन करती थी तो एक लड़की को समझ आता था कि सामने वाले के मन में क्या चल रहा है या उसका टच कैसा है. बोलते नहीं हैं, यह अलग बात है, लेकिन सब कुछ पता लगता है कि क्या चल रहा है.”

सान्वी तलवार ने बताया कि उन्हें और करण को शो के लिए एक किसिंग सीन शूट करना था. सीन में सान्वी तलवार को करण कुंद्रा को किस करने के बाद थप्पड़ मारना था. सान्वी ने दावा किया, “लेकिन असल में वह सीन हुआ ही नहीं. डायरेक्टर ने एक्शन नहीं बोला, और उसने मुझे किस किया, और मैंने उसे थप्पड़ मारा. और फिर कहा- आप मेरी परमिशन के बिना मुझे कैसे टच कर सकते हो?”

सान्वी तलवार को करण कुंद्रा ने मारा थप्पड़

सान्वी तलवार ने आरोप लगाया कि करण ने तुरंत रिएक्ट नहीं किया, लेकिन वह 15 मिनट बाद उनके पास आए और सबके सामने उन्हें थप्पड़ मारा. सान्वी ने दावा किया, “मैं ज़मीन पर गिर गई और उसके बाद उसने मुझे गाली दी.” उन्होंने आरोप लगाया कि करण ने उसके परिवार और उसकी परवरिश के बारे में भी गालियां दीं. उसने कहा कि सेट पर किसी ने भी उसका साथ नहीं दिया या उसके लिए आवाज़ नहीं उठाई.

सान्वी तलवार ने एकता कपूर को बताया सपोर्टिव

सान्वी ने आगे कहा, “फिर एकता कपूर मैम ने मुझे मैसेज किया और मुझसे बात की. मुझे करण की तरफ से सॉरी बोला और वह कहती हैं… मेरी वन-टू-वन बातचीत हुई थी, मैं मिलने गई थी मैम के साथ ऑफिस में. वह कहती हैं, ‘सान्वी, शो मस्ट गो ऑन, मैं शो को बंद नहीं कर सकती.’ क्योंकि शो शुरू हुए 1 महीना ही हुआ था. उन्होंने कहा कि… बहुत सपोर्टिव हैं एकता मैम, बहुत ज़्यादा सपोर्टिव हैं. मेरे केस में, वह हमेशा मेरे लिए सपोर्टिव थीं.” एकता कपूर ने अभी तक इस कॉन्ट्रोवर्सी पर कोई रिएक्ट नहीं किया है.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||