बुरहानपुर जिले के लालबाग क्षेत्र में एनटीसी द्वारा ताप्ती मिल का संचालन किया जाता था यहां पर साढे आठ सौ से अधिक मजदूर काम करते थे. लेकिन कोरोना के बाद से यह मिल बंद हो गई है 6 साल से मिल बंद होने के कारण मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई युवा साथी हमारे ऐसे है कि जिनके रिश्ते तय हो गए थे. लेकिन जैसे ही मिल बंद हुई तो उनके रिश्ते भी टूट गए हैं. अब रिश्ते भी नहीं हो पा रहे हैं
यहां पर काम करने वाले मजदूर बताते हैं कि कई युवा साथी हमारे ऐसे है कि जिनके रिश्ते तय हो गए थे. लेकिन जैसे ही मिल बंद हुई तो उनके रिश्ते भी टूट गए हैं. अब रिश्ते भी नहीं हो पा रहे हैं शादियां भी नहीं हो रही है. काफी परेशानी जा रही है घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है.
कर्मचारियों ने दी जानकारी
टीम ने जब कर्मचारी संतोष ने कहा कि हम सब ताप्ती मिलकर श्रमिक है कई वर्षों से यहां पर काम कर रहे हैं आधा लालबाग क्षेत्र इस ताप्ती मिल पर निर्भर था 850 लोग यहां पर काम करते थे लेकिन कोरोना काल के बाद से यह मिल बंद हो गई है 6 साल हो गए हैं जिससे हमारे मिल में काम करने वाले कुवारे युवाओ के रिश्ते भी टूट गए हैं. कुछ बच्चों की शादियों में तकलीफ आ रही है तो हमारा घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है वेतन समय पर नहीं मिलता है काफी दिक्कत है जारी है. कोई सुनवाई नहीं हो रही है साढे आठ सौ परिवारों पर संकट आ गया है हम शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि इस समस्या की ओर ध्यान दिया जाए और इस मिल को शुरू किया जाए ताकि हम को भी रोजी-रोटी मिलती रहे.
20 सिक्योरिटी गार्ड करते हैं सुरक्षा
कर्मचारियों का कहना है कि हमारे 20 कर्मचारी सिक्योरिटी गार्ड है जो आज भी 24 घंटे इस मिल की सुरक्षा करते हैं. लेकिन उनको भी 12 महीने से वेतन नहीं मिला है जिस कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है अब हम जिम्मेदारों से मांग करते हैं कि इस समस्या का निराकरण करवाया जाए.
जिम्मेदारों ने दिया जवाब
जब मिल के जिम्मेदारों से बात की तो उन्होंने बताया की अभी फिलहाल में 2 महीने के वेतन के लिए पत्राचार किया है जल्दी कर्मचारियों का 2 महीने का वेतन आ जाएगा.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



