Image Slider

Last Updated:

नारायणी शास्त्री ने टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि सेट पर ड्रग्स लेना आम है और खुद भी एक्सपेरिमेंट किया है. उन्होंने ये भी बताया कि कुछ एक्टर तो भयंकर नशा करते हैं. इस वजह से 4-4 घंटे शूटिंग लेट हो जाती है. वह कमरे से भी बाहर नहीं आ पाते.

बॉलीवुड में ड्रग्स की बहस लंबी है. अब टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे टीवी सेट्स पर पार्टी में ड्रग्स लेना आम होता है. ये खुलासा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘पिया का घर’ जैसे टीवी शो से मशहूर हुईं एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने किया है. उन्होंने साफ साफ कहा कि यहां ड्रग्स लेना नॉर्मल मानते हैं. उन्होंने खुद ड्रग्स के साथ एक्सपेरिमेंट किया है. लेकिन लत कभी नहीं लगी.

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ये बड़ा बयान दिया. नारायणी शास्त्री ने बताया कि एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में ड्रग्स लेना आम है. उन्होंने खुद इसे अपनी आंख से देखा है. हालांकि उन्होंने किसी का भी नाम या शो का नाम नहीं लिया.

नारायणी शास्त्री ने ये भी बताया कि एक समय था जब शराब के लिए पार्टी में एक बजट फिक्स कर दिया जाता था. ठीक ऐसे ही अब टीवी सेट पर होने वाली पार्टी में ड्रग्स के लिए भी एक बजट तय कर दिया जाता है. पहले जब उन्होंने खुद ये सब अपनी आंखों से देखा तो शॉक्ड थीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नारायणी शास्त्री ने बताया कि उन्होंने कई साल पहले ही पार्टी में शामिल होना छोड़ दिया था. एक वक्त था जब पार्टी का मतलब डांस और मस्ती का माहौल होता था. लेकिन अब तो ये पूरी तरह से बदल गया है.

नारायणी बताती हैं कि बड़ी पार्टी में ऐसी एक्टिविटीज खुले आम नहीं की जाती. वह इन्हें पर्सनली नहीं जानती लेकिन उन्होंने कई बार ऐसे लोगों को देखा है. उन्होंने बताया कि इन पार्टी में कोकेन और MDMA का इस्तेमाल होता है.

एक्ट्रेस ने ये भी स्वीकार किया कि उन्होंने खुद ड्रग्स लिया है लेकिन एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर. नारायणी शास्त्री ने कहा, ‘मैंने अपनी जिंदगी में सब कुछ किया है. कुछ चीजें सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट के लिए. ये भी मैंने सिर्फ एक बार ट्राई की. ऐसे ही एक बार शराब भी पी. मैंने ये चीजें सिर्फ इसलिए ट्राई की ताकी पता रहे आखिर इससे होता क्या है. कहीं कोई मेरी ड्रिंक में कुछ मिला न दें.’

नारायणी शास्त्री से इंटरव्यू में जब पूछा गया कि क्या सेट पर भी एक्टर्स ड्रग्स के नशे में होते हैं. तब उन्होंने साफ बताया कि ऐसा अक्सर होता है. एक्टर ड्रग्स के नशे में इतना हाई होते हैं कि वह शूट करने की हालत में नहीं होते. ऐसे में वह कई बार चार चार घंटे इंतजार भी करती थीं. कुछ एक्टर तो अपने कमरे से बाहर निकलने की हालत में भी नहीं होते थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||