Mau Latest News: किंग्स ईडन कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के दीन अभिनव श्रीवास्तव बताते हैं कि यदि आप हाई स्कूल के बाद इंटर कर लिए हैं, तो बिना काउंसलिंग कराए ही मेडिकल क्षेत्र में ओटी टेक्नीशियन का कोर्स आसानी से कर सकते हैं.
लोकल 18 से बात करते हुए किंग्स ईडन कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के दीन अभिनव श्रीवास्तव बताते हैं कि यदि आप हाई स्कूल के बाद इंटर कर लिए हैं, तो बिना काउंसलिंग कराए ही मेडिकल क्षेत्र में ओटी टेक्नीशियन का कोर्स आसानी से कर सकते हैं. क्योंकि बीएससी नर्सिंग डी फार्मा बी फार्मा समेत हर कोर्स करने के लिए पहले काउंसलिंग करानी पड़ती है. काउंसलिंग होने के बाद आप अपना चयन किए गए मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं.
लेकिन ओटी टेक्नीशियन एक ऐसा कोर्स है जिसे आप बिना काउंसलिंग कारण ही डायरेक्ट कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं. क्योंकि यह ऐसा कोर्स है जो बिना काउंसलिंग कराए ही आसानी से इसका एडमिशन कॉलेज पर हो जाता है. लेकिन प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में एक लिमिट शीट होती है यदि आप चाहते हैं की ओटी टेक्नीशियन का कोर्स करें और बेहतर नौकरी कर तो आपको समय से अपना एडमिशन करा लेना चाहिए.
यह कोर्स करने के लिए बायोलॉजी इंटर में है जरूरी
इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपकी शैक्षिक योग्यता इंटर में बायोलॉजी से होना अनिवार्य है. यदि आप बायोलॉजी से इंटर का कोर्स कंप्लीट कर लिए हैं तो ओटी टेक्नीशियन का एडमिशन किसी भी नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन करा सकते हैं. क्योंकि अब तक मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले छात्रों को यह लगता था कि बिना काउंसलिंग कराए कोई कोर्स नहीं कर सकते. लेकिन ऐसा नहीं है.
ओटी टेक्नीशियन एक ऐसा कोर्स है जिसका एडमिशन बिना काउंसलिंग कराए ही आसानी से हो जाएगा. ओटी टेक्नीशियन एक ऐसा कोर्स है जिसे करने के बाद आसानी से सरकारी नौकरी भी मिल जाती है. क्योंकि इस विभाग की वैकेंसी आती रहती हैं और लोगों को सरकारी नौकरी करने का मौका मिलता है.
रजिस्ट्रेशन का 31 अक्टूबर होता है लास्ट डेट
यदि आप ओटी टेक्निशियन कोर्स में अपना एडमिशन लेना चाहते हैं. तो 31 अक्टूबर तक लास्ट डेट होती है 31 अक्टूबर के बाद आप अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे. तो यदि एडमिशन लेना चाहते हैं और ओटी टेक्नीशियन का कोर्स करना चाहते हैं. तो किसी भी मेडिकल कॉलेज में बिना काउंसलिंग कराए ही आसानी से एडमिशन ले सकते हैं. इस कोर्स का एडमिशन लेने के लिए आधार कार्ड तथा हाई स्कूल और इंटर में बायोलॉजी से सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है और बिना किसी काउंसलिंग के ही ओटी टेक्निशियन कोर्स को आसानी से कर सकते हैं. फिर देर किस बात की यदि आप काउंसलिंग किसी मेडिकल कोर्स करने के लिए नहीं कराए हैं तो ओटी टेक्नीशियन का कोर्स आसानी से कर सकते हैं.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



