एक्टर और डिजिटल क्रिएटर साहिबा बाली ने अपनी पर्सनल लाइफ़ और अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग की अफ़वाहों पर मीडिया कवरेज की आलोचना की है. साहिबा ने मीडिया से कहा है कि वे अपना ध्यान ज़्यादा ज़रूरी मुद्दों पर लगाएं, न कि उनके और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की फेक खबरों पर.
साहिबा बाली और अर्जुन कपूर हाल में लॉर्ड्स के क्रिकेट मैदान में एक साथ दिखे. दोनों भारत-इंग्लैंड के फाइनल वनडे मैच को देखने पहुंचे थे. दोनों के साथ वाली तस्वीरें सामने आई, तो लोगों ने उनके रिलेशनशिप की चर्चा छेड़ दी. हालांकि, साहिबा ने तुरंत इन्हें खारिज कर दिया था. अब एक बार फिर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@sahibabali)
साहिबा बाली ने कहा कि उनकी डेटिंग लाइफ़ कोई नेशनल न्यूज नहीं है. उन्होंने मीडिया से अपील की कि वे उन स्टोरी पर ध्यान दें जो सच में जनता का ध्यान खींचने लायक हैं. एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “प्रिय मीडिया, लंदन में मेरी डेटिंग लाइफ़/दोस्ती के बारे में अटकलें लगाना बंद करो…” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@sahibabali)
साहिबा बाली ने आगे लिखा, “यह कोई राष्ट्रीय ख़बर नहीं है लेकिन अगर दिखाना ही है तो यह दिखाओ.” साहिबा का यह बयान तब आया है जब वह अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग की अफ़वाहों के केंद्र में आ गई थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@sahibabali)
Add News18 as
Preferred Source on Google
यह अटकलें तब शुरू हुईं जब दोनों को लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच के दौरान एक साथ देखा गया, जिससे सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा हुई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@sahibabali)
साहिबा बाली ने जल्द ही इस चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अर्जुन के साथ एक तस्वीर शेयर की और एक मज़ाकिया कैप्शन के साथ अफ़वाहों को खारिज करते हुए कहा, “हर बात पर विश्वास न करें – पार्ट 2.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@sahibabali)
अर्जुन के साथ वाली यह पोस्ट उनकी पिछली इंस्टाग्राम स्टोरी का ही अगला हिस्सा थी, जिसमें साहिबा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिसमें उन्हें ग़लती से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बताया गया था. इस कन्फ्यूज़न का मज़ाक उड़ाते हुए उन्होंने लिखा, “हर बात पर विश्वास न करें – पार्ट1.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@sahibabali)
इसके बाद उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ वाली तस्वीर शेयर की, जिससे यह संकेत मिला कि ऑनलाइन फैलने वाली हर अफ़वाह या दावे को सच नहीं मानना चाहिए. बता दें, साहिबा बाली एक एक्ट्रेस हैं. उन्होंने ‘लैला मजनू’
और ‘अमर सिंह चमकीला’ जैसी फिल्में की हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@sahibabali)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



