Image Slider

होमखेलक्रिकेटकुलदीप आप घर बैठिए… क्या टीम इंडिया में ‘बेइज्जत’ हो रहा है ये गेंदबाज?

Last Updated:

Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने हेड कोच गौतम गंभीर के उस फैसले की जमकर आलोचना की जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सीरीज में स्पिनर कुलदीप यादव को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया. अश्विन का मानना है कि कुलदीप को अपना बैग पैक करके घर बैठ जाना चाहिए.

Zoom

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ कुलदीप यादव

नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को टी20 और वनडे सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. खास तौर पर भारतीय टीम की गेंदबाजी की इंग्लैंड में पोल खोल खुल गई. इसके अलावा प्लेइंग इलेवन में खिलाड़ियों के चुनाव को लेकर गौतम गंभीर की भी जमकर आलोचना हो रही है. खास तौर पर लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में कुलदीप यादव को बाहर बिठाए जाने पर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी निराशा जाहिर की है.

इसके साथ ही अश्विन ने मोहम्मद कैफ के उस बयान का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कुलदीप को अपना बैग पैक करके घर वापस आने की सलाह दी थी. अश्विन ने कहा कि वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बावजूद कुलदीप को नजरअंदाज करना यह दिखाता है कि टीम मैनेजमेंट को उनकी क्षमताओं पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है.

एक भी वनडे में नहीं मिला कुलदीप को मौका

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मैच में कुलदीप यादव नहीं खेले थे. इसके पीछे ये तर्क दिया गया कि हेड कोच गौतम गंभीर टीम में बैटिंग डेप्थ चाहते हैं, जबकि कुलदीप एक विशुद्ध स्पिन गेंदबाज हैं. अब बल्लेबाजी की गहराई तब होगी जब हार्दिक पंड्या या फिर नितीश रेड्डी टीम में होंगे. लेकिन ये दोनों अभी चोटिल हैं, ऐसे में कुलदीप को अगर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो एक बल्लेबाज कम खिलाना पड़ेगा.

वहीं, सीरीज के तीसरे वनडे में जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर दोनों चोटिल थे. ऐसी स्थिति में कुलदीप को मौका दिया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कुलदीप को एक भी मैच में मौका नहीं मिलने पर अश्विन ने कहा, “कुलदीप को बिल्कुल भी नहीं खेलना चाहिए. इसकी कोई जरूरत ही नहीं है. यह बल्लेबाजों की दुनिया है जो किसी गेंदबाज के आत्मविश्वास और लय को कभी नहीं समझ सकती.”

कुलदीप के साथ टीम में गलत हो रहा है-अश्विन

कुलदीप के समर्थन में अश्विन ने कहा कि उनके लिए वह दुनिया के सबसे बेहतरीन कलाई के स्पिनर हैं और वे टीम में इस तरह के बर्ताव के हकदार नहीं थे. उन्होंने कहा, “कल से पहले तक मैं कहा करता था कि कुलदीप को वहीं रहना चाहिए, किट-बैग के साथ अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की कोशिश करनी चाहिए. लेकिन कल के बाद बहुत सी चीजें बदल गईं… इस टीम में जहां आपको आठवें नंबर पर बल्लेबाजी की जरूरत नहीं थी, आप गेंदबाजी की ताकत के साथ गए थे.”

अश्विन ने कहा, “जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी के बावजूद आप कुलदीप यादव को नहीं खिला रहे हैं. इसका मतलब है कि कुलदीप यादव पर मैनेजमेंट का भरोसा बिल्कुल शून्य है. टीम प्रबंधन को कुलदीप यादव पर जरा भी भरोसा नहीं है. मेरे जाने के बाद कुलदीप का मौका कहां है? अब उन्हें नंबर एक होना चाहिए था, लेकिन उन पर जो भरोसा दिखाया जा रहा है वह शून्य है. कुलदीप के बने रहने का क्या मतलब है? उनके लिए आगे का रास्ता क्या है? ऐसे कई सवाल हैं.”

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||