Shreya Kalra Angry On Ram Kapoor For Kissing Her: ‘लॉकअप 2’ में राम कपूर की ‘किसिंग कंट्रोवर्सी’ पर भड़कीं श्रेया कालरा, दी सीधी चेतावनी! टास्क जिताने के बाद गाल पर किए गए किस और अनकम्फर्टेबल बिहेवियर को लेकर श्रेया ने राम कपूर की क्लास लगा दी है, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर भी 52 साल के एक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
नेटफ्लिक्स रिएलिटी शो ‘लॉकअप 2’ लगातार सुर्खियो बना हुआ है. शो में हर दिन किसी ना किसी चीज को लेकर नई कॉनट्रोवर्सी हो ही जाती है. अब 52 साल के एक्टर राम कपूर की जबरदस्ती किस करने की आदत पर कंटेस्टेंट श्रेया कालरा का गुस्सा बुरी तरह फूट पड़ा है. टास्क जिताने के बाद गालों और माथे पर किस किए जाने से नाराज श्रेया ने न सिर्फ राम को पर्सनल बाउंड्री में रहने की वॉर्निंग दी है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस ‘किसिंग कंट्रोवर्सी’ ने भारी बखेड़ा खड़ा कर दिया है.
‘लॉकअप’ 2 में कंटेस्टेंट्स के बीच का माहौल हर बीतते दिन के साथ और भी पेचीदा होता जा रहा है. खासकर श्रेया कालरा और 52 साल के टीवी एक्टर राम कपूर के बीच का बॉन्ड और ट्यूनिंग पल-पल बदलती दिख रही है. कभी दोनों साथ खेलते दिखाई दिए, वहीं अब वे उनके अगेंस्ट चली गई हैं.
पिछले हफ्ते दोनों ने साथ मिलकर एक टास्क खेला था, जिसमें श्रेया कंट्रोलर में थीं और राम कपूर डिपेंडेंट थे. राम को बेघर होने से बचाने के लिए श्रेया ने पूरी ताकत लगा दी और टास्क जीतकर राम को शो में पूरी तरह से सेफ कर दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
टास्क में मिली इस धमाकेदार जीत के बाद राम कपूर खुशी के मारे इतने एक्साइटेड हो गए कि उन्होंने श्रेया के गालों और माथे पर किस कर लिया. उस वक्त तो श्रेया शांत रहीं, लेकिन राम की इस हरकत ने अब शो के अंदर और बाहर एक बड़ा बखेड़ा खड़ा कर दिया है.
हाल ही के एक एपिसोड में आखिरकार श्रेया का गुस्सा बाहर आ ही गया और उन्होंने शिल्पा शिंदे के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की. श्रेया ने बताया कि जब शिवांगी टास्क कर रही थीं, तब भी राम कपूर उनके काफी क्लोज आ गए थे और हर्षद को बीच में आकर उन्हें दूर करना पड़ा था. लेकिन बाद में हर्षद ने कहा था कि सॉरी-सॉरी. आगे उन्होंने कहा क्यों सॉरी बोलना है भाई.
श्रेया ने राम के इस बिहेवियर पर सीधे सवाल उठाए और कहा कि उन्हें अपनी पर्सनल बाउंड्री समझनी चाहिए. उन्होंने भड़कते हुए कहा कि राम के लिए तीन-तीन टास्क जीते, लेकिन राम ने उनका जरा सा भी साथ नहीं दिया, इसलिए ऐसे सीनियर की रिस्पेक्ट करने का कोई मतलब ही नहीं बनता.
शो की होस्ट फराह खान का जिक्र करते हुए श्रेया ने कहा कि अगर वीकेंड पर फराह उनसे इस बारे में बात करेंगी, तो वह बिना झिझके सब सच-सच बता देंगी. उन्होंने साफ कर दिया कि सीनियर होने के नाम पर कोई कुछ भी करे, यह अब और बर्दाश्त नहीं होगा.
श्रेया ने आगे एकदम कड़े शब्दों में वॉर्निंग देते हुए कहा कि अगर इस बार राम ने उन्हें दोबारा किस करने की कोशिश की, तो वह सीधे मुंह पकड़कर बोलेंगी की बहन के भाई,इतना तो मेरा बाप चुम्मी नहीं करता मुझे, अब मत करियो!
श्रेया को इस तरह बार-बार किस करने की वजह से सोशल मीडिया पर भी राम कपूर की जमकर क्लास लग रही है. नेटिजन्स का कहना है कि दो बच्चों के बाप होने के नाते 52 साल के राम कपूर को अपनी लिमिट्स पता होनी चाहिए और नेशनल टीवी पर ढंग से बिहेव करना चाहिए.
वैसे राम कपूर के ऐसे बिहेवियर पर पहली बार सवाल नहीं उठे हैं, शो के प्रीमियर वाले दिन भी उन्होंने स्टेज पर एकता कपूर को किस किया था जो देखने में काफी अजीब लगा था. हालांकि अभी राम कपूर को इन सभी बातों के बारे में नहीं पता चला है, लेकिन अब देखना यह होगा कि राम को पता चलता है, तो इस पूरे किसिंग कंट्रोवर्सी पर राम कपूर खुद को कैसे डिफेंड करते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



