Image Slider

Last Updated:

वो डायरेक्टर, जो इस वक्त ‘द ओडिसी’ के चलते चर्चा में हैं. ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर की सबसे खास बात ये है कि स्मार्टफोन और ईमेल का इस्तेमाल नहीं करते हैं. वे सिर्फ एक बेसिक फ्लिप फोन रखते हैं.

इस वक्त दुनियाभर में एक फिल्म की चर्चा हो रही है, वो है द ओडिसी. इस फिल्म को बनाने के पीछे ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर का हाथ है. जिन्होंने अबतक कई चर्चित फिल्मों को बनाया है.

मगर हैरान करने वाली बात ये है कि इस डायरेक्टर के पास खुद का स्मार्टफोन ही नहीं है. जहां वह अपनी फिल्मों के जरिए एक से एक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं. वह वास्तव में स्मार्टफोन से दूर रहते हैं. ऐसा क्यों, उन्होंने खुद इसका कारण बताया था.

हम बात कर रहे हैं दुनियाभर में सबसे बड़े डायरेक्टर के तौर पर जाने जाने वाले क्रिस्टोफर नोलन की. ऐसे फिल्ममेकर जिन्होंने करियर में एक से एक ब्लॉकबस्टर और अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का निर्माण. जिस फिल्म से उनका नाम जुड़ जाता है, लोग समझ जाते हैं कि उस फिल्म में कुछ तो बात होगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

क्रिस्टोफर नोलन ने इनसेप्शन, इंटरस्टेलर, डनकर्क, द डार्क नाइट से लेकर ओपेनहाइमर जैसी फिल्मों को बनाया है. आजकल वह अपनी लेटेस्ट फिल्म द ओडेसी को लेकर चर्चा में हैं. जिसे दुनियाभर के सिर्फ 40 थिएटर में ओरिजिनल 70MM IMAX फॉर्मेट में रिलीज किया गया है. ये फिल्म भारत में दो दिनों के भीतर 50 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

जहां उनकी फिल्मों की तकनीकी पक्ष की इतनी तारीफ होती है. वह खुद स्मार्टफोन से दूर रहते हैं. उन्होंने खुद कई बार बताया है कि वह स्मार्टफोन यूज नहीं करते हैं. वह कॉल के लिए सिर्फ एक बेसिक फ्लिप फोन यूज करते हैं. उनका मानना है कि फैंसी और मॉर्डन डिवाइस सिर्फ ध्यान भटकाते हैं.

एक बार खुद क्रिस्टोफर नोलन ने कहा था, ‘हां ये सच है कि मेरे पास कोई स्मार्टफोन नहीं है. मैं तो एक छोटा और साधारण सा फोन यूज करता हूं. काम के बीच में स्मार्टफोन से कई बार ध्यान भटक जाता है. ऐसे में मैं तो इंटरनेट का एक्सेस ही नहीं करना चाहते.’

इतना ही नहीं क्रिस्टोफर नोलन तो ईमेल का यूज भी नहीं करते हैं. लोगों को ये हैरान कर सकता है कि आखिर कंपनी और कामकाज के बारे में कैसे कम्युनिकेशन होता है. लेकिन उनके पास अपनी एक कम्युनिकेशन टीम है जो इन सबको संभालती है. वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय डायरेक्शन, आइडिया और लिखने पर देते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||