रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की हुई पहली चावल रस्म, ‘चाकुम्बा’ सेरेमनी से सामने आईं बेहद प्यारी तस्वीरें. एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मणिपुरी मैतेई रीति-रिवाज से अपनी नन्हीं परी के लिए पहली चावल रस्म का खास फंक्शन रखा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं इस खूबसूरत ट्रेडिशनल सेरेमनी की अनसीन इनसाइड तस्वीरें देखने के लिए तुरंत क्लिक करें.
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की लाडली न्योमिका की लाइफ में एक बहुत ही खूबसूरत और स्पेशल पल आया है. इस स्टार कपल ने अपनी नन्हीं परी के लिए पहली चावल रस्म यानी ‘चाकुम्बा’ सेरेमनी रखी थी. जिसे अन्नप्राशन कहा जाता है. इस खास फंक्शन की बेहद प्यारी और इमोशनल तस्वीरें रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं.
रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी न्योमिका की इस खास रस्म की तस्वीरें शेयर करते हुए एक बेहद इमोशनल नोट लिखा. एक्टर ने बताया कि लाइफ में कुछ पल ऐसे होते हैं जिन्हें इंसान हमेशा के लिए अपने दिल में संभालकर रखना चाहता है. न्योमिका की यह चाकुम्बा सेरेमनी भी उनके और लिन के लिए ऐसा ही एक कभी न भूलने वाला यादगार पल बन गई है.
तस्वीरों में रणदीप हुड्डा ने अपनी बेटी की लाइफ के इस नए और बड़े मूमेंट पर आशीर्वाद देने वाले सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया. एक्टर ने लिखा कि न्योमिका का पहली बार चावल चखना उनके लिए बेहद इमोशनल था. इसके साथ ही उन्होंने उन सभी करीबियों का थैंक्स कहा जिन्होंने आकर उनकी लाडली पर अपना प्यार बरसाया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
शेयर की गई खूबसूरत तस्वीरों में रणदीप हुड्डा अपनी पत्नी लिन लैशराम और बेटी न्योमिका के साथ परफेक्ट फैमिली पोज देते नजर आए. पहली तस्वीर में रणदीप अपनी पत्नी के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं, जहां लिन ने अपनी नन्हीं परी न्योमिका को बहुत प्यार से अपनी गोद में लिया हुआ है. तीनों की यह बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रही है.
इस खास फैमिली फंक्शन में रणदीप और लिन के माता-पिता के साथ-साथ परिवार के अन्य करीबी सदस्य भी शामिल हुए. रणदीप ने अपनी पूरी फैमिली के साथ बिताए इन खूबसूरत पलों की भी झलक दिखाई है, जिसमें सभी के चेहरों पर न्योमिका के इस खास दिन की खुशी साफ देखी जा सकती है.
एक बेहद प्यारी तस्वीर में लिन लैशराम अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं, जबकि पापा रणदीप हुड्डा अपनी लाडली के साथ प्यार भरे अंदाज में खेलते और टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों में इस स्टार कपल की अपनी बेटी के लिए खुशी और उनका प्रोटेक्टिव अंदाज साफ नजर आ रहा है.
इस पूरे फंक्शन को बेहद सादगी और ट्रेडिशनल तरीके से मनाया गया. एक अन्य तस्वीर में सेरेमनी में शामिल हुए सभी मेहमान जमीन पर नीचे बैठकर पारंपरिक भोजन का मजा लेते नजर आए. तस्वीरों में दिख रहा यह ट्रेडिशनल माहौल और जमीन से जुड़ाव सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.
लुक की बात करें तो इस खास मौके पर रणदीप हुड्डा पारंपरिक सफेद कुर्ता और धोती पहने हुए बेहद हैंडसम नजर आए. वहीं उनकी पत्नी लिन लैशराम ने एक खूबसूरत गुलाबी रंग की साड़ी और मैचिंग शॉल कैरी किया था. दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट्स में कमाल के लग रहे थे और अपनी बेटी के इस दिन को और भी यादगार बना रहे थे.
आपको बता दें कि चाकुम्बा मणिपुरी मैतेई समुदाय की एक बहुत ही पवित्र पारंपरिक रस्म है. इस रस्म के दौरान बच्चे को पहली बार सॉलिड फूड के रूप में चावल खिलाया जाता है, जो बच्चे के नॉर्मल खाने की शुरुआत का प्रतीक है. रणदीप और लिन इसी साल 10 मार्च को न्योमिका के पेरेंट्स बने थे, और यह प्यारा नाम रणदीप की बहन ने रखा है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



