Image Slider

Last Updated:

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने अपने बच्चों के नाम रिवील कर दिए हैं. दोनों अपने बच्चों के साथ वाली कई तस्वीरें पोस्ट भी की हैं, लेकिन दोनों बच्चों का चेहरा सूरज और फूल वाले स्टीकर के साथ छुपाया हुआ है. संभावना और अविनाश ने अपने बच्चों के खूबसूरत नाम रखे हैं. क्या आप उनका मतलब जानते हैं?

ख़बरें फटाफट

Zoom

संभावना और अविनाश द्विवेदी अपने बच्चों के साथ पोज देते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imavinashdwivedi)

मुंबई. एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके राइटर पति अविनाश द्विवेदी ने ऑफिशियली अपने जुड़वां बच्चों की झलक दिखाई और उनके नाम रिवील किए. पेरेंट्स बनने के लंबे और भावुक सफर के बाद, इस कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बच्चों के नामों का खुलासा किया. अविनाश और संभावना ने एक ज्वाइंट इंस्टाग्राम पोस्ट पर बच्चों के साथ वाली प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. इंस्टाग्राम पर परिवार की प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए संभावना ने लिखा, “मिलिए हमारे बेटे ‘युगार्थ’ और बेटी ‘ध्वजा’ से.”

युगार्थ का मतलब- एक नए युग (काल) की शुरुआत या समय की नई दिशा है. जबकि ध्वजा का मतलब वैसे तो झंडा होता है, लेकिन इसके प्रतीक या पहचान(सिंबल) भी कहा जाता है.  संभावना सेठ और अविनाश ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो नामकरण सेरेमनी की लग रही हैं, जिनमें वे अपने न्यूबॉर्न बच्चों को प्यार से गोद में लिए हुए घर के खास पलों को कैद करते दिख रहे हैं. संभावना लाल-गुलाबी कुर्ते में और अविनाश नीले कुर्ते में नज़र आ रहे हैं.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||