Image Slider

होमखेलक्रिकेटएक ओवर में 6 छक्के लगाने वाला पहला बैटर, तिहरा शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी नाम

Last Updated:

garry sobers 6 sixes in an over: सर गैरी सोबर्स अब इस दुनिया में नहीं रहे. बीते दिन उनका 89 साल की उम्र में निधन हो गया. बहुत कम लोग जानते होंगे कि वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने. सोबर्स ने नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए यह कारनामा किया था. गैरी सोबर्स 20 साल तक वेस्टइंडीज क्रिकेट के सबसे बड़े और भरोसेमंद खिलाड़ी रहे.

Zoom

गैरी सोबर्स के नाम एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज का रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडरों में से एक वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी सर गैरी सोबर्स का निधन हो गया है. 89 साल के सोबर्स ने शुक्रवार को अपने बारबडोस स्थित घर पर अंतिम सांस ली. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी अपने एक्स पर सर गैरी सोबर्स के निधन की पुष्टि की है और उन्हें श्रद्धांजली दी है. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपने एक्स पर लिखा, “एक शानदार पारी खत्म हो गई है. हमारे दिलों में, अभी और हमेशा के लिए, सर गारफील्ड सोबर्स.” गैरी सोबर्स फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने. इसके अलावा उनके नाम टेस्ट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज है, जो अभी तक कायम है.

28 जुलाई 1936 को ब्रिजटाउन, बारबडोस में जन्मे गैरी सोबर्स ने 1954 में इंग्लैंड के खिलाफ किंग्सटन में टेस्ट मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था. वे बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स और कलाई के स्पिन गेंदबाज थे.

1954 से लेकर 1974 तक वह वेस्टइंडीज क्रिकेट के सबसे बड़े और भरोसेमंद खिलाड़ी रहे. इस दौरान 93 टेस्ट मैचों की 160 पारियों में 26 शतक और 30 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 8,032 रन बनाए थे. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 365 रन था. इसके अलावा 235 विकेट भी सोबर्स ने लिए थे. सोबर्स ने एक वनडे भी खेला था. इसमें उन्होंने 1 विकेट लिया था.

एक ओवर में 6 छक्के
सोबर्स ने अपने शुरुआती टेस्ट एक गेंदबाज के तौर पर खेले. 23 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया था. 1958 में सबीना पार्क में पाकिस्तान के खिलाफ 365 रन बनाकर उन्होंने लेन हटन का सबसे बड़े व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा. इस रिकॉर्ड को 1994 में ब्रायन लारा ने तोड़ा था. इसका जश्न मनाने के लिए सोबर्स खुद मैदान में मौजूद थे. सोबर्स ने नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में ग्लेमोर्गन के मैल्कम नैश के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे और ऐसा करने वाले वह पहले क्रिकेटर थे.

सबसे कम उम्र में तिहरा शतक
गैरी सोबर्स ने 21 साल 213 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में तिहरा शतक जड़कर इतिहास रचा. वह तिहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने. उनका यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ सका है. सोबर्स ने डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़कर इस रिकॉर्ड पर कब्जा जमाया था.

पुरुषों के क्रिकेट में आईसीसी का सबसे बड़ा सालाना अवॉर्ड ‘सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड’ उनके सम्मान में दिया जाता है और यह सभी फॉर्मेट में पुरुषों के इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे शानदार ओवरऑल परफॉर्मर को पहचान देता है. 1975 में क्रिकेट में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें नाइटहुड की उपाधि दी गई थी.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||