-अपराध रोकना पहली प्राथमिकता, आधुनिक तकनीक और मजबूत पुलिसिंग से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: धवल जायसवाल
-डीसीपी ने पुलिस लाइन का किया गहन निरीक्षण, गुणवत्ता, अनुशासन और समयबद्ध कार्य संस्कृति पर दिया विशेष जोर
-स्वच्छ, सुरक्षित और जवाबदेह पुलिस व्यवस्था से ही बढ़ेगा जनता का विश्वास, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, अनुशासित एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में पुलिस उपायुक्त नगर, ट्रांस हिंडन एवं लाइंस धवल जायसवाल लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस व्यवस्था के प्रत्येक पहलू पर उनकी पैनी नजर बनी हुई है। इसी क्रम में शनिवार को उन्होंने पुलिस लाइन पहुंचकर वहां संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान धवल जायसवाल ने पुलिस लाइन परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक मजबूत और अनुशासित पुलिस व्यवस्था ही प्रभावी कानून व्यवस्था की नींव होती है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस बल के संसाधनों का बेहतर प्रबंधन, कार्यालयों की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली, कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण तथा जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यदि पुलिस व्यवस्था अंदर से मजबूत होगी, तो उसका सकारात्मक प्रभाव कानून व्यवस्था और आमजन के विश्वास पर स्वत: दिखाई देगा। धवल जायसवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पुलिस लाइन परिसर को हमेशा स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रखा जाए। सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी व्यवस्थागत कमियां भी बड़े प्रभाव डालती हैं, इसलिए हर स्तर पर सतर्कता और अनुशासन बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चला रही है।
संगठित अपराध, लूट, चोरी, वाहन चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ-साथ अपराध की रोकथाम के लिए नियमित गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, आधुनिक तकनीकों का उपयोग और खुफिया तंत्र को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है। धवल जायसवाल ने कहा, ‘हमारा उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसी प्रभावी पुलिस व्यवस्था विकसित करना है जिससे अपराध की संभावनाओं को पहले ही कम किया जा सके। इसके लिए पुलिस लाइन से लेकर थाना स्तर तक प्रत्येक व्यवस्था को मजबूत, अनुशासित और जवाबदेह बनाया जा रहा है। पुलिसकर्मियों का मनोबल, संसाधनों का बेहतर उपयोग, समयबद्ध कार्य संस्कृति और जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
उन्होंने आगे कहा हर पुलिसकर्मी अपने दायित्व का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करे। गुणवत्तापूर्ण कार्य, अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही ही एक प्रभावी पुलिस व्यवस्था की पहचान है। हमारा प्रयास है कि आमजन को सुरक्षित वातावरण मिले और प्रत्येक नागरिक का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। निरीक्षण के अंत में पुलिस उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद पुलिस कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस तंत्र को अधिक सक्षम, आधुनिक और जनहितैषी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और विश्वासपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


