Apple Market Cap : ऐपल ने पिछले साल अप्रैल के बाद पहली बार सबसे मूल्यवान कंपनी का तमगा हासिल किया है.ऐपल का मार्केट कैप 4.9 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है, जिसने एनविडिया को पीछे छोड़कर पहला स्थान प्राप्त किया. कंपनी ने एआई पर दांव लगाया और भारत में अपना उत्पादन बढ़ाया, जिसका उसे फायदा मिला है.
ऐपल के शेयरों में जून से अब तक 20 फीसदी उछाल दिख रहा है.
ऐपल की इस सफलता में सबसे कमाल की बात ये है कि दुनियाभर में एआई की बढ़ती धूम के बावजूद उसने एनवीडिया जैसी चिप दिग्गज कंपनी को पीछे छोड़ा है. एनविडिया पिछले एक साल से दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई थी. ऐपल ने पिछले साल अप्रैल के बाद इस पोजिशन को दोबारा टेकओवर किया है. एक्सपर्ट का कहना है कि अभी तक ऐपल एआई की रेस में पिछड़ रही थी और अपने मॉडल पर ज्यादा खर्च नहीं कर रही थी. अब दोबारा कंपनी ने इस दिशा में आगे बढ़ने पर जोर देना शुरू कर दिया है.
काम आया कंपनी पर दांव लगाने का सुझाव
ऐपल ने अपने एआई विस्तार को सेवाओं के जरिये बेहतर तरीके से मैनेज किया है. कंपनी का इकोसिस्टम लॉक इन और हार्डवेयर अपग्रेडेशन भी एआई को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करता है. कंपनी को एजेंसियों ने नए सिरे से रेटिंग भी दिया है. खासकर एचएसबीसी पीएलसी ने पिछले शुक्रवार को ही ऐपल के शेयरों को बाई करने की रेटिंग दी थी. पिछले एक महीने से लगातार कंपनी पर निवेशकों का भरोसा बढ़ता जा रहा है और एक महीने में ही इसमें 20 फीसदी की तेजी आ चुकी है.
सितंबर में नई लॉन्चिंग की तैयारी
ऐपल ने सितंबर महीने में नया फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है. यही वजह है कि दुनियाभर के ब्रोकरेज हाउस आने वाले समय में कंपनी का कारोबार बढ़ने पर दांव लगा रहे हैं. ऐपल के शेयरों को भी हाई प्राइस टैग दिया गया है. बीते जून महीने में ही जापान के शेयर बाजार निक्केई ने बताया था कि ऐपल ने अपने सप्लार्स को 1 करोड़ फोल्डेबल आईफोन को लेकर तैयार रहने का निर्देश दिया है. इससे पहले कंपनी ने 70 से 80 लाख फोल्डेबल आईफोन बनाने की बात कही थी.
एनविडिया का रिकॉर्ड बरकरार
चिप बनाने वाली कंपनी एनविडिया भले ही मार्केट कैप के लिहाज से ऐपल से पीछे हो गई है, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में बना उसका रिकॉर्ड अब भी बरकरार है.तब एनविडिया ने 5 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप का आंकड़ा पार किया था. एनविडिया को सबसे ज्यादा लाभ एआई पर खर्च से मिला है. कंपनी के ग्राफिक्स प्रोसेसर ने दुनियाभर में कारोबार बढ़ाने में काफी मदद की है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



