Last Updated:
Rohit Sharma Lord’s odi retirement: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे से पहले ऐसे घटनाक्रम सामने आए हैं, जिन्होंने उनके संन्यास की अटकलों को और हवा दे दी. हालांकि, इन तमाम दावों के बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया है 19 जुलाई को होने वाला वनडे इस दिग्गज का आखिरी मैच नहीं है.
रोहित शर्मा लॉर्ड्स में पहली बार वनडे खेलने उतरेंगे.
बीसीसीआई सचिव सैकिया ने कहा, ‘रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं. बोर्ड के स्तर पर ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है. मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे.’
सैकिया ने कहा, ‘रोहित भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और जब तक वह टीम का हिस्सा हैं, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे. लॉर्ड्स का मुकाबला रोहित शर्मा के वनडे करियर का अंत नहीं है.’ गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक खेलने की इच्छा जाहिर की है. हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के शुरुआती दो मैचों में उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकल पाई. उन्होंने पहले मुकाबले में 11 रन और दूसरे वनडे में 26 रन बनाए.
वो तीन इशारे, क्यों रोहित का हो सकता है आखिरी मैच?
दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स सामने आई कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर लंदन में टीम इंडिया के होटल पहुंच चुके हैं. वहीं, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि रोहित शर्मा के माता-पिता भी लॉर्ड्स वनडे देखने के लिए लंदन पहुंच गए हैं. इससे यह चर्चा और तेज है कि रोहित अपने करियर को यादगार अंदाज में अलविदा कह सकते हैं. इसके अलावा फैंस का यह भी मानना है कि भले ही सैकिया ने रोहित को लेकर स्थिति साफ कर दी, लेकिन उनके सामने जो परिस्थितियां हैं, उससे ऐसा संभव नहीं लग रहा कि मैनेजमेंट उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप में शामिल करने को देख रहा है. फैंस का कहना है कि रोहित वर्ल्ड कप तक 40 साल के हो जाएंगे. फैंस को यह डर भी है कि उनकी मौजूदा फॉर्म उन्हें लॉर्ड्स में करियर के आखिरी मैच की ओर धकेल सकती है. इन सबके इतर हर क्रिकेट फैन चाहता है कि रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड तक वनडे टीम का हिस्सा रहें और भारत को ट्रॉफी जिताएं.
हाल के महीनों में रोहित शर्मा का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है. इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में भी वह 47 गेंदों पर सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए. लगातार साधारण प्रदर्शन के बीच उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं और तेज हो रही हैं. हालांकि, रोहित शर्मा का भारतीय क्रिकेट में योगदान किसी भी तरह कम नहीं आंका जा सकता. उनकी कप्तानी में भारत ने 2023 वनडे विश्व कप का फाइनल खेला और 2024 टी20 विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया. सभी की नजरें अब कल यानी 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे पर टिकी हैं. फैंस को रोहित से इस ऐतिहासिक मैदान पर एक दमदार पारी की उम्मीद है. अगर लॉर्ड्स वास्तव में उनके वनडे करियर का आखिरी मैच साबित होता है, तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक भावुक पल होगा.
About the Author
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



