Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे से रिटायरमेंट की चर्चा तेज हो गई है. इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का आखिरी मैच में माना जा रहा है, लेकिन टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने एक अलग कहानी बताई है. इंग्लैंड दौरे पर लगातार दो पारियों में फेल होने के बावजूद उन्होंने रोहित शर्मा का समर्थन किया है.
बैटिंग कोच सिंताशु कोटक के साथ चर्चा करते हुए रोहित शर्मा
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में मिली हार के बाद रोहित शर्मा पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंताशु कोटक ने कहा, “मुझे नहीं लगता है कि रोहित शर्मा जैसे बड़े कद के खिलाड़ी दबाव महसूस करते होंगे. वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. हां, उन्होंने पिछले दो मैचों में रन नहीं बनाए हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि इससे कुछ फर्क पड़ेगा. आज के मैच में भी ऐसा लगा कि वह बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन कोई बात नहीं.” सिंताशु के इस बयान से साफ है कि टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा का सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन अंदर की बात क्या है ये लॉर्ड्स वनडे में ही पता चल पाएगा.
कप्तान शुभमन गिल ने भी दिया था रिटायरमेंट पर हिंट
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे. इस दौरान उनसे रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर भी सवाल पूछा गया. इसके जवाब में गिल ने बताया कि विराट कोहली 2027 विश्व कप तक कहीं नहीं जा रहे हैं, लेकिन रोहित शर्मा को लेकर उन्होंने कुछ खास नहीं बोला. उनके इस बयान से भी अटकलें लगाई जाने लगी की शायद रोहित शर्मा को टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे विश्व कप के अपने प्लानिंग में नहीं रख रहे हैं.
ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर रोहित शर्मा वनडे से रिटायरमेंट लेते हैं तो फिर उनकी जगह की भरपाई कौन करेगा. ऐसा नहीं है कि रोहित के लिए विकल्प की कमी है. टीम में यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन जैसे दावेदार तैयार बैठे हैं. रोहित अगर रिटायरमेंट लेते हैं उनकी जगह इन युवा खिलाड़ियों में से किसी एक ओपनिंग के लिए मैदान पर उतारा जा सकता है.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



